Begin typing your search above and press return to search.

CG कोरोना ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में मरीजों की संख्या घटी, लेकिन मौत का आंकड़ा फिर बढा……48 घंटे में दूसरी बार 10 हज़ार से कम आये मरीज…..देखिये प्रदेश का हाल

CG कोरोना ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में मरीजों की संख्या घटी, लेकिन मौत का आंकड़ा फिर बढा……48 घंटे में दूसरी बार 10 हज़ार से कम आये मरीज…..देखिये प्रदेश का हाल
X
By NPG News

रायपुर 11 मई 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना का पिक क्या अब खत्म हो गया है। ये बातें इसलिए सामने आ रही है, क्योंकि प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। लॉकडाउन लगने के एक महीने बाद प्रदेश में अब कोरोना की रफ्तार थोड़ी ठहरी हुई नजर आ रही है। प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या सोमवार को 11867 रही थी, जबकि आज प्रदेश में कुल 9717मरीज मिले हैं। एक सप्ताह में दूसरी बार मरीजों का आंकड़ा 10 हज़ार से कम आया है। हालांकि मौत के आंकड़ों में भी आज बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश में आज 199 लोगों की मौत हुई है, जो कल की 172 मौत की तुलना में ज्यादा है। प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1.21 लाख से ज्यादा है।

प्रदेश में आज सबसे ज्यादा मरीज रायगढ़ में मिले हैं। जांजगीर में 534, रायगढ़ में 847, कोरबा में 507, बिलासपुर 566, बलौदाबाजार में 410 मरीज मिले हैं। वहीं राजधानी रायपुर की बात करें तो रायपुर में आज 509 मरीज मिले हैं। वहीं दुर्ग में भी कोरोना की रफ्तार कम हुई है। दुर्ग में आज 229 मरीज मिले हैं।
हालांकि मौत का आंकड़ा अभी भी रायपुर में ही सबसे ज्यादा है।

रायपुर में आज सबसे ज्यादा 33 मौतें हुई है। वहीं दुर्ग में 23 रायगढ़ में 22 जांजगीर में 11, मौतें हुई है। बिलासपुर व मुंगेली में 12-12 मौत हुई है।

Next Story