Begin typing your search above and press return to search.

CG कोरोना ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में मौत के आंकड़े फिर बढ़े, लेकिन मरीजों की संख्या आयी 10 हजार से कम…… बिलासपुर संभाग में खतरा अभी भी बरकार…..मौत में रायपुर-दुर्ग अभी भी सबसे ज्यादा

CG कोरोना ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में मौत के आंकड़े फिर बढ़े, लेकिन मरीजों की संख्या आयी 10 हजार से कम…… बिलासपुर संभाग में खतरा अभी भी बरकार…..मौत में रायपुर-दुर्ग अभी भी सबसे ज्यादा
X
By NPG News

रायपुर 13 मई 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार अब कम होती दिख रही है, लेकिन मरीजों की मौत ने चिंता बढ़ाये रखी है। प्रदेश में आज 9121 मरीज मिले हैं। वहीं 12 हजार 274 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। प्रदेश में आज 195 मरीजों की मौत हुई है, जो कल की तुलना में ज्यादा है। प्रदेश में अब कुल एक्टिव केस 1.19 लाख रह गये हैं।

रायगढ़ में आज सर्वाधिक 721 मरीज मिले हैं। वहीं रायपुर में आज कुल मरीजों की संख्या 655 रही। जांजगीर में 583, कोरबा में 462, मुंगेली में 445, सूरजपुर में 535, बलरामपुर में 426, बलौदाबाजार में 622 व दुर्ग में 278 मरीज मिले हैं।

आज सबसे ज्यादा मौतें दुर्ग में हुई है। दुर्ग में 34 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई है, वहीं रायपुर में 28, बिलासपुर में 17, रायगढ़ में 13, सूरजपुर में 14, बलौदाबाज में 10 लोगों की मौत हुई है।

Next Story