Begin typing your search above and press return to search.

CG कोरोना ब्रेकिंग : प्रदेश में कोरोना की रफ्तार घटी, लेकिन मौत के आंकड़े अभी डरावने…..सरगुजा संभाग में कोरोना का खतरा बरकरार……मौत के आंकडो़ं में बिलासपुर आज टॉप पर… देखिये प्रदेश का हाल

CG कोरोना ब्रेकिंग : प्रदेश में कोरोना की रफ्तार घटी, लेकिन मौत के आंकड़े अभी डरावने…..सरगुजा संभाग में कोरोना का खतरा बरकरार……मौत के आंकडो़ं में बिलासपुर आज टॉप पर… देखिये प्रदेश का हाल
X
By NPG News

रायपुर 17 मई 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार कम तो हुई है, लेकिन मौत के आंकड़े अभी भी चिंता बढ़ाने वाले हैं। प्रदेश में आज कोरोना के 6577 नये केस आये हैं, जबकि मौत का आंकड़ा 149 रहा है। पिछले कुछ दिनों की तुलना में ये आंकड़े कम जरूर है, लेकिन मौत के आंकड़ों पर अभी चिंताएं बरकरार है। राजधानी में आज से दुकानें और बाजार खुली है, लिहाजा संक्रमण का भी खतरा बढ़ा है। प्रदेश में अभी एक्टिव केस96 हजार 156 हैं। प्रदेश में आज 12 हजार 665 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं।

मरीजों के जिलेवार आंकड़ों में सबसे ज्यादा केस कोरिया में 506 आये हैं, वहीं रायगढ़ में 499, जबकि कोरबा में 476, सूरजपुर में 486, बलरामपुर में 406, जशपुर में 402 नये मरीज आये हैं। बिलासपुर में आज सबसे ज्यादा मौतें हुई है। बिलासपुर में आज कोरोना से 22 लोगों की जान गयी है, जबकि रायपुर में 20, जांजगीर में 15, रायगढ़ में 12, सूरजपुर में 13, मौतें हुई है।

Next Story