Begin typing your search above and press return to search.

CG-कांग्रेस नेता के भतीजे की हत्या: दिनदहाड़े दुकान में घुसकर आरोपी ने व्यापारी को उतारा मौत के घाट….वारदात के बाद इलाके में फैली सनसनी

CG-कांग्रेस नेता के भतीजे की हत्या: दिनदहाड़े दुकान में घुसकर आरोपी ने व्यापारी को उतारा मौत के घाट….वारदात के बाद इलाके में फैली सनसनी
X
By NPG News

महासमुंद 29 अगस्त 2021। महासमुंद में दिनदहाड़े एक व्यापारी की उसके दुकान में घुसकर आरोपी ने धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी है। मृतक युवक का नाम संदीप चंद्राकर था जो जिले के कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर का भतीजा था।

जानकारी के मुताबिक घटना फिंगेश्वर थाना क्षेत्र की है। आज सुबह 11 बजे संदीप चंद्राकर सूखा नदी स्थित अपनी मछली की दुकान में था। इस दौरान नरहरि राजवंशी वहां पहुंचा और मछली के ठेके को लेकर विवाद करने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि, आरोपी ने धारदार हथियार से संदीप चंद्राकर पर हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

इधर हत्या की इस वारदात के बाद आसपास के दुकानदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और गंभीर अवस्था मे संदीप को हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था तभी उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के आरोपी नरहरी राजवंशी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस सनसनीखेज मर्डर के बाद पूरे महासमुंद जिले में हड़कंप मच गया है।

पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को आरोपी बनाया है। मुख्य आरोपी नरहरि सहित तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मुताबिक मृतक का ठेका, मछली कारोबार सहित अन्य काम था। ठेका के पैसे लेनदेने की वजह से ही विवाद चल रहा था, जिसकी वजह से ये वारदात हुई है।

Next Story