Begin typing your search above and press return to search.

CG ब्रेकिंग : 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री का आया बड़ा बयान….. जानिये बोर्ड परीक्षा को लेकर क्या कहा उन्होंने…..पढ़िये ये खबर

CG ब्रेकिंग : 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री का आया बड़ा बयान….. जानिये बोर्ड परीक्षा को लेकर क्या कहा उन्होंने…..पढ़िये ये खबर
X
By NPG News

रायपुुर 19 मई 2021। छत्तीसगढ़ में 10वीं बोर्ड का परिणाम तो जारी कर दिया गया है, लेकिन 12वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर सस्पेंस बरकरार है। खुद राज्य सरकार भी तय नहीं कर पायी है कि कोरोना संक्रमण के बीच आखिरकार परीक्षाएं कैसे ली जाये। शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम का 12वीं की परीक्षा को लेकर आज बयान आया है। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार परीक्षा के अलग-अलग विकल्पों पर विचार कर रही है।

दरअसल कोरोना में अब सबसे ज्यादा खतरा बच्चों को लेकर ही जताया जा रहा है, ऐसे में CBSE से लेकर राज्य सरकार तक कोई भी जोखिम लेने को तैयार नहीं है। शिक्षा मंत्री से आज 12वीं बोर्ड की परीक्षा को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि …

“12वीं की परीक्षाएं 3 मई से निर्धारित की गयी थी, लेकिन कोरोना की मौजूदा स्थिति को देखते हुए परीक्षा को टालने का निर्णय लिया गया है। अभी राज्य सरकार देख रही है कि किस तरह से परीक्षाएं करायी जा सकती है। हमलोग सीबीएसई पर भी नजर बनाये हुए हैं, कि वहां 12वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर किस तरह से निर्णय लिया जा रहा है। साथ ही राज्य सरकार भी अलग-अलग विकल्पों पर विचार कर रही है। अभी जो कॉलेजों में परीक्षाएं हो रही है, उसे लेकर भी हमलोग विचार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक राज्य सरकार किसी निर्णय पर नहीं पहुंची है, 12वीं की परीक्षा को लेकर अगर कोई निर्णय होगा, तो जरूर अवगत करायेंगे”

दरअसल 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद अब 12वीं बोर्ड की परीक्षा को लेकर असमंजस का दौर चल रहा है। राज्य सरकार अभी तक ये बता पाने की स्थिति में नहीं है कि क्या परीक्षाएं होगी या फिर नहीं होगी….. ऑनलाइन होगी या फिर ऑफलाइन होगी। ऐसे में सबसे बुरी स्थिति में परीक्षार्थी हैं, जो समझ ही नहीं पा रहे हैं कि आखिर वो करें तो क्या करें। वो अगली कक्षा की तैयारी करें या फिर 12वीं की ही परीक्षा की तैयारी में जुटे रहे।

Next Story