Begin typing your search above and press return to search.

CG ब्रेकिंग : नाईट कर्फ्यू का ऐलान …..इस जिले में कलेक्टर ने रात 8 बजे से लगाया नाईट कर्फ्यू…. इन गाईडलाईनों का भी करना होगा पालन

CG ब्रेकिंग : नाईट कर्फ्यू का ऐलान …..इस जिले में कलेक्टर ने रात 8 बजे से लगाया नाईट कर्फ्यू…. इन गाईडलाईनों का भी करना होगा पालन
X
By NPG News

सूरजपुर 30 मार्च 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना की खौफनाक रफ्तार के बीच नाईट कर्फ्यू भी लगने गये हैं। सूरजपुर जिले में नाईट कर्फ्यू घोषित कर दी गयी है। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक जिले में नाइट कर्फ्यू घोषित कर दिया है। इस दौरान ना तो कोई दुकानें खुलेगी और ना ही लोग अति आवश्यक कारणों को छोड़कर घरों से बाहर निकल सकेंगे।

कलेक्टर रणबीर शर्मा ने लोगों से अपील की है कि कोरोना के गाईडलाइनों का पालन करें और स्वास्थ्य संबंधी एहितियात को जरूर बरतें….। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने NPG से बात में बताया कि ..

“सूरजपुर जिले में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं, मौत का आंकड़ा भी बढ़ा है, ऐसे में लोगों से अपील है कि वो बेवजह घरों से बाहर ना निकले, भीड़भाड़ वाले जगहों में जाने से बचे, और कोरोना को दिये गाईडलाइन का जरूर से जरूर पालन करें। हमने कोरोना पर रोक लगाने के लिए नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया है, आपसे अपील है कि निर्देश का सख्ती से पालन करें और बिना मास्क लगाये घरों से बाहर ना निकले”

कलेक्टर रणबीर शर्मा ने 7 अलग-अलग बिंदुओं में गाईडलाइन जारी की है, जिसके मुताबिक

लोग सिर्फ अतिआवश्यक जरूरतों के लिए घरों से बाहर निकलेंगे, अनावश्यक रूप से घरों से निकलना प्रतिबंधित रहेगा।

होम आइसोलेशन का कड़ाई से पालन कराया जायेगा, नियम का उल्लंघन करने पर होम आइसोलेशन के हटाकर जिला चिकित्सालय के कोविड सेंटर में भर्ती किया जायेगा।

मास्क जरूरी होगा, नहीं पहनने वालों पर 500 रुपये का जुर्माना लगेगा।

शादी, अंतियेष्टि या दशगात्र सहित अन्य कार्यक्रमों में सिर्फ 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे।

बिना अनुमति किसी भी तरह का कोई आयोजन नहीं किया जा सकेगा।

Next Story