Begin typing your search above and press return to search.

CG बिग ब्रेकिंग : CM बदलने पर राहुल गांधी की बैठक में कोई चर्चा नहीं… बैठक के बाद पुनिया बोले- ढ़ाई-ढ़ाई साल पर कोई चर्चा ही नहीं, सिर्फ छत्तीसगढ़ के विकास पर हुई बात

CG बिग ब्रेकिंग : CM बदलने पर राहुल गांधी की बैठक में कोई चर्चा नहीं… बैठक के बाद पुनिया बोले- ढ़ाई-ढ़ाई साल पर कोई चर्चा ही नहीं, सिर्फ छत्तीसगढ़ के विकास पर हुई बात
X
By NPG News

रायपुर 24 अगस्त 2021। राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की बैठक खत्म हो गयी है। करीब 3 घंटे तक राहुल गांधी के बंगले में चली बैठक के बाद प्रभारी पीएल पुनिया ने नेतृत्व परिवर्तन की बात को सिरे से खारिज कर दिया। बैठक में पार्टी, संगठन और सरकार के कामकाज कोलेकर समीक्षा की गयी। बैठक से बाहर निकले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि विकास योजनाओं को लेकर लंबी चर्चा हुई है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि ..

“राहुल गांधी जी के साथ लंबी चर्चा हुई है, विकास योजनाओं को लेकर विस्तार से अलग-अलग चर्चा हुई है, आगे की बात प्रभारी जी बतायेंगे”

वहीं प्रभारी पीएल पुनिया ने बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि …

आज राहुल गांधी ने अलग-अलग संभागों की चर्चा की, वहां विकास योजनाओं को लेकर बातचीत की.. बस्तर, सरगुजा, बिलासपुर सभी संभागों पर बातचीत की है, किस तरह से काम करना है, किस तरह से योजनाओं को लेकर आगे बढ़ना है, मुख्यमंत्री बदलने और ढ़ाई-ढ़ाई साल को लेकर कोई चर्चा ही नहीं हुई है।

वहीं टीएस सिंहदेव ने कहा कि ..

“बैठक में अलग-अलग योजनाओं कोलेकर चर्चा की गयी, संभागों में किस तरह से आगे काम करना है, पार्टी को किस तरह से काम करना है, कार्यकाल के मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं हुई”

Next Story