Begin typing your search above and press return to search.

CG कोरोना ब्रेकिंग : कोरोना के बढ़े मरीजों से छत्तीसगढ़ में हड़कंप…. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना को लेकर कही ये बातें….पढ़िये ये खबर …

CG कोरोना ब्रेकिंग : कोरोना के बढ़े मरीजों से छत्तीसगढ़ में हड़कंप…. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना को लेकर कही ये बातें….पढ़िये ये खबर …
X
By NPG News

रायपुर 16 मार्च 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना की बढ़ी संख्या ने सरकार को भी चिंता में डाल दिया है। 10 दिन पहले तक कोरोना मरीजों की संख्या 100 के करीब पहुंच गया था, अब वो आंकड़ा 500-600 के पार पहुंच गया है। कोरोना के तेज रफ्तार से प्रदेश में भी आशंकाओं के बादल गहरा गये हैं। कोरोना के बढ़े मरीजों के बीच मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन की बातों से इंकार किया है, लेकिन उन्होंने प्रदेशवासियों से कोरोना को लेकर अपील की है।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से कोरोना संक्रमण से बचाव के उपायों का कड़ाई से पालन करने और पात्रतानुसार टीकाकरण के कार्य में सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा है कि कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई की सफलता के लिए यह जरूरी है कि पात्रतानुसार सभी लोग टीका लगवाएं। श्री बघेल ने कहा है कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सभी लोग मास्क लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, सेनेटाईजर का उपयोग करें और साबुन से बार-बार हाथ धोएं। इन उपायों का पालन कर कोरोना से बचा जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोरोना से बचाव के लिए सभी लोग पात्रतानुसार टीकाकरण में सहयोग करें। टीका लगाने और लगवाने का काम आपके बिना पूरा नहीं होगा। टीका लगाने के बाद भी मास्क, सुरक्षित दूरी तथा हाथों को साबुन से बार-बार धोने जैसे उपाय करते रहें। मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य सरकार के साथ समाज के सभी वर्गों के सहयोग से ही छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण को रोकने में हम अब तक काफी हद तक सफल हुए हैं। उम्मीद है कि भविष्य में भी सभी के सहयोग से हम कोरोना को रोकने में सफल होंगे।

Next Story