Begin typing your search above and press return to search.

बालको मेडिकल सेंटर के मेडिकल डॉयरेक्टर – प्रोफेसर डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने CG-ASICON 2021 में अपना व्याख्यान दिया

बालको मेडिकल सेंटर के मेडिकल डॉयरेक्टर – प्रोफेसर डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने CG-ASICON 2021 में अपना व्याख्यान दिया
X
By NPG News

रायपुर 7 मार्च 2021। बालको मेडिकल सेंटर के मेडिकल डॉयरेक्टर – प्रोफेसर डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने CG-ASICON 2021 में अपना व्याख्यान दिया ” एसोसिएशन ऑफ़ सर्जनस ऑफ़ इंडिया की स्टेट कांफ्रेंस जो की 6 व 7 मार्च 2021 को रायपुर में आयोजित की गई, इस कॉन्फ्रेंस में छत्तीसगढ़ के लगभग सभी सर्जन्स ने हिस्सा लिया और राज्य के बाहर से आये सीनियर सर्जन से सर्जरी की बारीकियां समझी। डॉक्टर प्रोफेसर अनुराग श्रीवास्तव ने अपना 31 वर्ष का अनुभव साझा किया व बीच बीच में गीता के श्लोक से साइंस को जोड़कर समझाया।

डॉ अनुराग ने AIIMS ( आल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस ) नई दिल्ली में सर्जरी विभाग के प्रमुख के तौर पर काम किया व उनके कई स्टूडेंट रायपुर में भी अपनी सेवाएं दे रहे है, डॉ अनुराग का मानना है की लर्निंग कभी नहीं छोड़ना चाहिए , आज साइंस इतनी तेजी से आगे बढ़ रहा है और यदि हम अपनी कुशलता नहीं बढ़ाएंगे तो पीछे रह जायेंगे,
अतः हमें सभी डॉक्टरस को इस तरह के एजुकेशनल प्रोग्राम में हिस्सा लेना चाहिये जिससे एक मज़बूत व स्वास्थ्य समाज बनाने में मदद होगी ।

Next Story