Begin typing your search above and press return to search.

CG- 2 बच्चे की मां 14 साल के लड़के के साथ भागी……पड़ोसी के बेटे के साथ चल रहा था अफेयर….कई बार संबंध भी बनाये और संबंध बनाते फोटो-वीडियो भी रिकॉर्ड किया…मोबाइल में मिला..

CG- 2 बच्चे की मां 14 साल के लड़के के साथ भागी……पड़ोसी के बेटे के साथ चल रहा था अफेयर….कई बार संबंध भी बनाये और संबंध बनाते फोटो-वीडियो भी रिकॉर्ड किया…मोबाइल में मिला..
X
By NPG News

कोरबा 6 जून 2021। दो बच्चे की मां 14 साल के लड़के के साथ रफ्फूचक्कर हो गयी है…अजब प्रेम की ये गजब कहानी कोरबा की है। हैरान करने वाली बात ये है कि महिला और बच्चे के बीच कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन किसी को इसकी जानकारी नहीं थी। मामले की जानकारी तब मिलब जब लड़के के साथ महिला फरार हो गयी। महिला के पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी, जिसके बाद महिला की तलाश शुरू की गयी…तो पता चला पड़ोस का एक 14 साल का लड़का भी गायब है।

तीन दिन बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के साथ लड़का भी था, पुलिस ने दोनों के मोबाइल को खंगाला तो उस दौरान दोनों के मोबाइल में अश्लील फोटो और वीडियो मिले। घटना कोरबा के मानिकपुर चौकी का है। दादरखुर्द की रहने वाली महिला का 14 साल के एक लड़के से प्रेम संबंध हो गया। महिला के दो बच्चे भी हैं। पुलिस के मुताबिक लड़के के साथ महिला ने कई बार शारीरिक संबंध भी बनाये। इसी दौरान एक दिन महिला और नाबालिग फरार हो गया। दोनों 25 मई से ही गायब थे।

महिला के पति की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तलाश शुरू की, तो वहीं साथ भागे लड़के की भी खोजबीन की गयी। पुलिस को इस दौरान लड़के के जांजगीर के नावागढ़ में रहने की सूचना मिली। नावागढ़ में लड़के का मामा रहता है, पुलिस को वहां लड़के के साथ-साथ महिला भी मिली। पुलिस दोनों को लेकर थाने पहुंची। पुलिस को पूछताछ में दोनों प्रेम संबंध की बात कही। इस दौरान मोबाइल पर दोनों के अश्लील फोटो और वीडियो मिले।

सेक्स संबंध बनाने के दौरान दोनों ने खुद की तस्वीरें भी खीची थी, जो दोनों के मोबाइल में ही मौजूद था। दोनों ने इस बात को कबूल किया कि 7-8 महीने से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था, इस दौरान दोनों ने कई बार शारीरिक संबंध बनाये और संबंध बनाने के दौरान तस्वीरें भी खीची। फिलहाल पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Next Story