Begin typing your search above and press return to search.

पश्चिम बंगाल चुनावी हिंसा की केंद्रीय रिपोर्ट : 25 नागरिकों की हत्या,7000 से उपर महिलाओं पर अत्याचार..

पश्चिम बंगाल चुनावी हिंसा की केंद्रीय रिपोर्ट : 25 नागरिकों की हत्या,7000 से उपर महिलाओं पर अत्याचार..
X
By NPG News

नई दिल्ली,29 जून 2021। पश्चिम बंगाल में चुनाव के ठीक बाद ख़ासकर नतीजों के आने के बाद हुई हिंसा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गठित समिति ने रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंप दी है। रिपोर्ट में हिंसा को लेकर दर्ज आंकड़े भयावह हैं।
केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट में बताया गया है कि पश्चिम बंगाल के सोलह ज़िलों में 15000 से ज़्यादा राजनैतिक हिंसा हुई,हिंसा में 25 नागरिकों की हत्या हुई,जबकि सात हज़ार महिलाओं के उपर अत्याचार के मामले हुए हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि हिंसा इस कदर भयावह थी कि लोग डरकर दूसरे राज्यों की तरफ़ चले गए।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा
“पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा के संदर्भ में कमेटी का गठन किया गया था,कमेटी द्वारा रिपोर्ट गृह मंत्रालय समीक्षा कर रहा है, मामले में जो भी कदम उठाने होंगे हम वह कदम उठाएँगे”

Next Story