Begin typing your search above and press return to search.

कोरोना पॉजेटिव विधायक के विधानसभा में मीटिंग लेने का मामला : 5 दिन के लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा बंद….कांग्रेस विधायक ने कई विधायकों संग की थी बैठक…अफसर सहित सभी विधायक गये क्वारंटीन में

कोरोना पॉजेटिव विधायक के विधानसभा में मीटिंग लेने का मामला : 5 दिन के लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा बंद….कांग्रेस विधायक ने कई विधायकों संग की थी बैठक…अफसर सहित सभी विधायक गये क्वारंटीन में
X
By NPG News

रायपुर 23 जून 2020। कोरोना संक्रमित विधायक के विधानसभा में बैठक लिये जाने के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा को 5 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। 24 जून से लेकर 28 जून तक विधानसभा बंद रखा जायेगा। वहीं विधानसभा में संक्रमित विधायक के संपर्क में आये कर्मचारियों को भी क्वारंटीन में भेज दिया गया है। अब विधानसभा को पूरी तरह से सेनेटाइज किया जा रहा है, उसके बाद ही फिर से काम शुरू किया जायेगा।

आपको बता दें कि कल राजनांदगांव जिले का एक विधायक कोरोना पॉजेटिव पाया गया था। रिपोर्ट आने के ठीक पहले उन्होंने विधानसभा में प्रश्न एवं संदर्भ समिति की बैठक ली थी। विधानसभा के प्रमुख सचिव के ठीक बगल में बैठे संक्रमित विधायक के साथ उस बैठक में छह और भी विधायक मौजूद थे। रिपोर्ट आने के बाद अब सभी विधायक क्वारंटीन में भेज दिये गये हैं, वहीं विधानसभा के प्रमुख सचिव भी क्वारंटीन में चले गयेहैं।

संक्रमित विधायक के साथ बैठक में भाजपा के शिवरतन शर्मा और अजय चंद्राकर के अलावे कांग्रेस के कुलदीप जुनेजा, गुरुदयाल सिंह, पारसनाथ राजवाड़े और गुलाब कमरो मौजूद थे।

Next Story