Begin typing your search above and press return to search.

कैप्टन अमरिंदर बीजेपी में शामिल होंगे…? आज दिल्ली आ रहे, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा से मिल सकते हैं, मुख्यमंत्री पद से हटाने के बाद कांग्रेस से नाराज चल रहे अमरिंदर

कैप्टन अमरिंदर बीजेपी में शामिल होंगे…? आज दिल्ली आ रहे, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा से मिल सकते हैं, मुख्यमंत्री पद से हटाने के बाद कांग्रेस से नाराज चल रहे अमरिंदर
X
By NPG News

नई दिल्ली, 28 सितंबर 2021। सियासी जगत से एक बड़ी खबर आ रही है। पंजाब के निवर्तमान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आज दोपहर बाद दिल्ली आ रहे हैं। खबर है, उनकी मुलाकात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा से हो सकती है। खबर ये भी है कि भाजपा के दोनों नेताओं से मुलाकात के बाद वे भाजपा प्रवेश का ब्लूप्रिंट तैयार होगा। इसके बाद वे बीजेपी का दामन थाम सकते हैं।

बताते हैं, पंजाब के मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद वे पार्टी से नाराज हैं। विधायक दल की बैठक में चरणजीत सिंह चन्नी को नेता चुने जाने से पहले उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने तब मीडिया से बात करते हुए नाखुशी जताई थी। उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का संकेत देते हुए कहा था कि राजनीति में विकल्प हमेशा खुला रहता है। कुछ दिन पहले हाईकमान पर हमला बोलते हुए अमरिंदर ने कहा था कि राहुल और प्रियंका अनुभवहीन हैं, उन्हें सलाह दी जा रही है। मुख्यमंत्री पद से हटाने के बाद से अटकलें लगाई जा रही थी कि अमरिंदर पार्टी बदलकर भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

Next Story