Begin typing your search above and press return to search.

कर्क,वृषभ,सिंह, मीन, कुंभ राशि वालों को मिल सकती है खुशखबरी, ये राशि वाले विरोधियों से रहें सतर्क…. जाने बाकी राशियों का हाल

कर्क,वृषभ,सिंह, मीन, कुंभ राशि वालों को मिल सकती है खुशखबरी, ये राशि वाले विरोधियों से रहें सतर्क…. जाने बाकी राशियों का हाल
X
By NPG News

रायपुर 13 जनवरी 2021. दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे।

मेष
मेष राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक सफलता मिलेगी। जिम्मेदारियों की अधिकता की वजह से आराम करने का वक्त नहीं मिलेगा। धैर्य बनाए रखें, जल्दीबाजी से चोट लगने की आशंका बन रही है। धन संबंधित मामलों में दिन अच्छा रहेगा।आपकी इनकम सामान्य रहेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज अपने प्रिय का नया रूप देखने को मिलेगा, जो आपको पसंद आएगा।

वृषभ
वृष राशि के जातकों को कामकाज में संघर्ष के बाद सफलता मिलने के योग हैं। मानसिक अस्थिरता रहेगी। नौकरी में परिवर्तन चाहने वाले जातकों को परिवर्तन की संभावना है। पार्टनर के साथ रिश्ते खराब होने से तनावग्रस्त रहेंगे। आर्थिक लिहाज से दिन सामान्य है। उम्मीद से कम धन प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। शादीशुदा लोगों के जीवन में प्यार और रोमांस रहेगा। दोस्तों के साथ समय बिताएंगे और आज अपने प्रिय के लिए कोई नया गिफ्ट ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं।

कर्क

आज का दिन आपके लिए काफी हद तक अनुकूल रहने वाला है। आज आपके पास धन आएग, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। खर्चे हल्के-फुल्के बने रहेंगे लेकिन इनकम बढ़िया होने से दिक्कत नहीं होगी। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रमोशन के योग बनेंगे। आपके काम की चारों तरफ तारीफ होगी। शादीशुदा जीवन मजबूत रहेगा। जीवनसाथी समझदारी से आपको सहयोग करेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के दिल की बात जानने की कोशिश करेंगे और उन्हें खुश रखेंगे।

सिंह राशि
कार्यक्षेत्र में लोगों से सहयोग मिलेगा। इनकम के नए रास्ते खुलेंगे। बायोलॉजी स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर रहेगा। किस्मत मेहरबान रहेगी। आपको अचानक कुछ ऐसा हासिल हो सकता है, जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी। बिजनेस से जुड़े लोगों को रूका हुआ पैसा वापस मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे। बच्चे माता-पिता के साथ मंदिर जायेंगे।

कन्या राशि
आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। करियर में तरक्की होगी। हर जगह आपकी प्रशंसा होगी। बिजनेस के लिहाज से की गई यात्राएं लाभकारी होगी। आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर सामने आयेगी। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। मेहनत का नतीजा मिलेगा। सफलता आप के कदम चूमेंगी। भाई-बहन की याद सताती रहेगी। परिवार के साथ बेहतरीन पलों का आनंद उठायेंगे।

तुला राशि
आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। बिजनेस में कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होगा , जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। साइंस से जुड़े छात्रों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। कुछ पुरानी यादें आ आ कर मन को बेचैन करती रहेंगी। छोटी बहन से रिश्ते बेहतर होंगे। महिलाओं के लिए दिन राहतपूर्ण है। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।

वृश्चिक राशि
लाभ के कुछ अवसर प्राप्त होंगे। आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। नया प्रोजेक्ट भारी लाभ दिलाएगा। मेहनत का फल मिलेगा साथ ही नए कॉन्टैक्ट से फायदा होगा। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। लोगों को आपकी उदारता पसंद आयेगी। लेकिन इतनी उदारता भी ठीक नहीं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। सुबह उठकर जॉगिंग करने से सेहत अच्छी रहेगा।

धनु राशि
आपको कोई शुभ समाचार प्रप्त होगा। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी। व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है। उत्पादन कार्य तेज गति से पूरा होगा। लवमेट के साथ डिनर का प्रोग्राम बनायेंगे। जो लोग गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें परफॉर्मॆंस का मौका मिलेगा। संतान सुख का लाभ मिलेगा।

मकर राशि
आपको थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। कोई आपके काम को खराब कर सकता है। काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। आपको अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव करने होंगे। जैसे अपने सोने-खाने का समय ठीक रखें। विरोधियों से बचकर रहना चाहिए। आपके दम्पत्य जीवन में मिठास आयेगी।

कुंभ राशि
अपना ध्यान किसी नए काम में लगायेंगे। करियर के मामले में चीजें बेहतर होने के आसार हैं। बिजनेस में आर्थिक लाभ का मौका मिलेगा। कोई बड़ी डील होने वाली है। ससुराल पक्ष से मनमुटाव हो सकता है। बिना बात बहस में ना पड़ें। बड़ी बहन के सहयोग से आपकी परेशानियां दूर होगी। सेहत के प्रति आपको सतर्क रहने की जरूरत है।

मीन राशि
आपकी किसी से मुलाकात होगी, जो चमत्कारी रूप से आपके करियर में मददगार रहेंगे। आप नये बिजनेस के बारे में सोचेंगे सकते हैं। आपकी सकारात्मक सोच किसी के लिये हितकर साबित होगी। आर्थिक वृद्धि को लेकर सोच विचार में बने रहेंगे।आप परिवार वालों की इच्छा पूरी करेंगे। वाहन खरिदने का योग बन रहा है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी।

Next Story