Begin typing your search above and press return to search.

कर्क, सिंह व कुंभ राशियों को मिलेगा लाभ…मेष, धनु राशि वाले बरतें सावधानी, जानिए शुक्रवार का राशिफल

कर्क, सिंह व कुंभ राशियों को मिलेगा लाभ…मेष, धनु राशि वाले बरतें सावधानी, जानिए शुक्रवार का राशिफल
X
By NPG News

रायपुर 30 जुलाई 2021। आज श्रावण माह कृष्ण पक्ष का सातवां दिन है। सूर्योदय के समय चन्द्रमा मीन राशि में है व रेवती नक्षत्र है। सायंकाल 02:05 बजे के बाद मेष राशि है। मीन का स्वामी गुरु होता है। सूर्य कर्क व गुरु कुंभ राशि में है। शनि अभी अपनी राशि मकर में वक्री है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। मीन में चन्द्रमा व कुंभ में गुरु का लाभ कर्क व कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा।

मेष राशि

आज काम पूरा होने पर आप रिलैक्स महसूस करेंगे. आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है. आप अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिता सकते हैं. कुछ जरूरी चीजें आपको फायदे दिला सकती हैं. इस राशि के कारोबारियों को किसी से जरूरी मुलाकात करनी पड़ सकती है. धन के मामले में स्थिति ठीक रहेगी. परिवारजनों के लिए समय निकालेंगे. उनकी सलाह आपके लिये महत्वपूर्ण रहेगी. शिवलिंग पर जल अर्पित करें, रिश्ते मजबूत होंगे.

वृषभ राशि

परिवार के मामले में आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा। घर का माहौल अच्छा नहीं रहेगा। हो सकता है कि घर के बुजुर्ग आपके किसी फैसले से सहमत न हों। ऐसी स्थितियों में आपको बेहद संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। आज जरूरत से ज्यादा खर्चा हो सकता है। अगर आप आर्थिक तंगी से बचना चाहते हैं तो आपको पैसों को लेकर सावधान रहना होगा। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। जरूरत पड़ने पर आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आप व्यापार करते हैं तो किसी भी कागज पर जल्दबाजी में हस्ताक्षर करने से बचें। सेहत के मामले में आज स्नायु संबंधी परेशानी हो सकती है।

मिथुन राशि

आज आपका आत्मविश्वास और साहस चरम पर रहेगा. राजनीति या सामाजिक कार्यों से जुड़े लोग कई बैठकों आदि में भाग लेंगे. आपको सम्मान मिलेगा और कुछ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है. आप जटिल समस्याओं का समाधान पाएंगे. वित्त में किए गए प्रयास वांछित परिणाम देंगे. पुराना भुगतान भी मिल सकता है. प्रतिद्वंद्वी और प्रतियोगी आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे. आप शुभ स्वास्थ्य का आनंद लेंगे. आप में से कुछ के लिए प्रेम सम्बन्ध का आरम्भ हो सकता है. आज आप अपने परिवार के साथ आनंद और मौज-मस्ती युक्त समय बिताएंगे.

कर्क राशि

यदि आप व्यवसायी हैं तो आज का दिन आपके लिए काफी लाभदायक रहने वाला है, खासकर यदि आप इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। ऑफिस में आपके सभी काम सुचारू रूप से होंगे। अधिकारियों और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सहकर्मियों से तालमेल अच्छा बना रहेगा। आज आप अपना काम अथक रूप से करेंगे। घर का माहौल शांत बना रहेगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त करें। जीवनसाथी के साथ आज आप काफी रोमांटिक समय बिताएंगे। एक दूसरे पर विश्वास भी बढ़ेगा। स्वास्थ्य आज बहुत अच्छा रहेगा। आपको प्रतिदिन योग और ध्यान करने की सलाह दी जाती है।

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज का दिन आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ खुशी-खुशी व्यतीत करेंगे। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में भी आज आप कुछ धन भी व्यय करेंगे। दोपहर तक आज किसी प्रियजन से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मन में हर्ष होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ किसी धार्मिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है और आज आपके भाग्य का भी उदय होगा। आज यदि आप किसी संपत्ति की खरीदारी का सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा और भविष्य में वह आपको भरपूर लाभ भी अवश्य देगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज कोई तनाव पनप सकता है, जिसके कारण जीवन साथी आपसे नाराज हो सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को अत्यधिक परिश्रम के बाद ही सफलता मिल सकती है। अत्यधिक परिश्रम से सायं काल के समय आपको थकान का अनुभव होगा, इसलिए यदि स्वास्थ्य में कोई और कष्ट हो, तो डॉक्टरी परामर्श तुरंत लें।

तुला राशि
आज किसी वजह से आपका मन थोड़ा शांत रह सकता है, जिसके कारण आपको थोड़ी परेशानी होगी। यदि आपका कोई सरकारी वाद-विवाद लंबित है, तो उसमें आज आपको सफलता मिल सकती है, जिसके कारण आज परिवार के सदस्य पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई बहस बाजी हो सकती है, जिसमें जीवनसथी आपके साथ खड़ी हुई नजर आएंगी। संतान की शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह की आवश्यकता होगी।

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। शुभ कार्य में भी आज आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। आज आप जो भी निर्णय लेंगे, वह आपको आगे चलकर लाभ अवश्य देगी। भाइयों के साथ यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा। यदि आज किसी व्यक्ति से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना लें क्योंकि उसे उतार पाना आपके लिए मुश्किल होगा। आज सायंकाल के समय आपके पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा और भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

धनु राशि
आज का दिन आपके घर व परिवार के किसी सदस्य से नोकझोंक हो सकती है, लेकिन इसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो यह आपके देश को खतरे में डाल सकती है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन खर्च करेंगे, लेकिन आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा। परिवार में छोटे बच्चे आज आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं। सायं काल का समय आप उन्हें पूरा करने की पुरी कोशिश करेंगे।

मकर राशि
आज का दिन आपको नौकरी और व्यापार में मन मुताबिक परिणाम देने वाला रहेगा। कार्य क्षेत्र में आज आपके मन के मुताबिक माहौल होगा, जिसके कारण आपको कार्य करने में मजा आएगा। आज यदि आपका कोई कार्य जरूरी हो, तो उसे पहले करें, उसे आगे के लिए बिल्कुल ना टालें, नहीं तो वह आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्तम सफलता प्राप्त होगी। आज आपके परिवार में आपके लिए कोई सरप्राइस प्लान कर सकता है, जिसे देखकर आपको प्रसन्नता होगी।

कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। ससुराल पक्ष से आज आपको लाभ मिलता दिख रहा है। आपको आज कहीं से रुका हुआ धन मिल सकता है, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। सामाजिक कार्य में भी आज आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपके जन समर्थन में इजाफा होगा। आप की मान व प्रतिष्ठा में भी आज वृद्धि होगी। आज आपको कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए खाने-पीने पर संयम रखें।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, नए उत्साह और उमंग से करेंगे और अपने परिवार में आज आप कुछ नए प्रयोग कर सकते हैं, इसका लाभ भी अवश्य मिलेगा। यदि आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित फैसला लेने जा रहे हैं, तो बहुत ही सोच विचार कर लें और अपने माता-पिता की सलाह अवश्य लें। सायंकाल के समय यदि आप के आस पड़ोस में कोई वाद विवाद होता है, तो आपको उससे बचने की कोशिश करनी चाहिए, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है।

Next Story