Begin typing your search above and press return to search.

क्या स्टीव स्मिथ फिर से बन सकते हैं कप्तान, खत्म हुआ दो साल का प्रतिबंध…

क्या स्टीव स्मिथ फिर से बन सकते हैं कप्तान, खत्म हुआ दो साल का प्रतिबंध…
X
By NPG News

नईदिल्ली 30 मार्च 2020। दक्षिण अफ्रीका के 2018 के दौरे के दौरान केपटाउन में गेंद से छेड़छाड़ के चलते स्मिथ पर एक साल जबकि उनकी कप्तानी पर दो साल का प्रतिबंध लगाया था। उन्होंने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर वापसी की थी। अब उनकी कप्तानी पर लगा प्रतिबंध भी हट गया। उनके साथ डेविड वॉर्नर (एक साल) और कैमरून बेनक्रॉफ्ट (9 माह) को भी सजा मिली थी।

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों को न्यूजीलैंड में सीरीज खत्म होने के बाद आईपीएल में भाग लेना था। लेकिन अभी इसके आयोजन पर चीजें स्पष्ट नहीं हुई हैं और ऑस्ट्रेलिया के इंग्लैंड और बांग्लादेश के दौरे पर भी बादल छाए हुए हैं। आईपीएल को भी फिलहाल 15 अप्रैल तक टाल दिया गया है। स्मिथ को राजस्थान रॉयल्स ने भी पिछले साल कप्तानी से हटा दिया था। हालांकि क्रिकेट बहाल होने पर स्मिथ की कप्तान बनने की संभावना काफी कम है। टिम पेनी ने टेस्ट कप्तान और आरोन फिंच ने सीमित ओवरों के कप्तान के रूप में शानदार प्रदर्शन किया है।

स्मिथ क्रिकेट ब्रेक के दौरान खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रखने की कोशिश में जुटे हुए हैं। इसके लिए घर में जिम करने के अलावा दस किमी दौड़ लगा रहे हैं और गिटार भी बजा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा लग नहीं रहा है कि आईपीएल होने वाला है।

Next Story