Begin typing your search above and press return to search.

पंजाब में मंत्रिमंडल विस्तार : कल शाम पाँच बजे.. पंजाब सीएम चरणजीत सिंह की टीम में शुरुआती दौर में आठ मंत्री.. कैप्टन समर्थकों की छुट्टी

पंजाब में मंत्रिमंडल विस्तार : कल शाम पाँच बजे.. पंजाब सीएम चरणजीत सिंह की टीम में शुरुआती दौर में आठ मंत्री.. कैप्टन समर्थकों की छुट्टी
X
By NPG News

चंडीगढ़,25 सितंबर 2021। पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी कल शाम करीब पाँच बजे मंत्रिमंडल विस्तार कर सकते हैं। इस विस्तार में सात नए चेहरे मंत्रिमंडल का हिस्सा बनेंगे ऐसी चर्चा है। जिस बात पर कोई शक शुबहा नही है वो यह है कि. मंत्रिमंडल में अभी मौजुद उन सबकी छुट्टी होगी जो कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की करीबियत रखते हैं।
इस मंत्रिमंडल विस्तार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद ही यह बेहतर समझ आएगा कि पहली बार मंत्री बनने वाले कौन है और उनके नाम को चुने जाने के पीछे कौन से जातीय या कि वर्गीय समीकरण हैं या कि यह कैप्टन की टीम की रवानगी की अंतिम क़वायद है।
पंजाब की सियासत में गरमाहट थम नही रही है, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अब तक कांग्रेस छोड़ी नही है पर आलाकमान के परम प्रिय नवजोत सिद्धू पर सीधे हमला कर उन्होने बता दिया है कि खेल आगे और दिलचस्प होने वाला है।

Next Story