Begin typing your search above and press return to search.
कैबिनेट ब्रेकिंग: एक लाख करोड़ रुपए मंडियों के जरिये किसानों तक पहुंचेगा, 23 हजार करोड़ का हेल्थ पैकेज का ऐलान, कोरोना और किसानों पर फोकस रहा मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद पहली कैबिनेट बैठक

नई दिल्ली, 8 जुलाई 2021। नरेंद्र मोदी कैबिनेट की बैठक में आज बड़ा फैसला लेते हुए मंडियों को मजबूत करने का निर्णय किया गया। मीटिंग के बाद प्रेस को मीटिंग का ब्रीफिंग देते हुए कृषि मंत्री नरेंद सिंह तोमर ने बताया कि मंडियों के जरिये एक लाख करोड़ रुपए किसानों तक पहुंचाया जाएगा। तोमर ने बताया कि मंडियों को बंद नहीं किया जाएगा। बल्कि उसे और मजबूत किया जाएगा।
उनके बाद नए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि तीसरी लहर को देखते सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए 23 हजार करोड़ का इमरजेंसी हेल्थ पैकेज तय किया गया है। उन्होने बताया कि तीसरी लहर से देश को बचाने और भी कई फैसले लिए गए हैं।
Next Story
