Begin typing your search above and press return to search.

मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देकर शिक्षकों ने मांगा 50 लाख बीमा का गिफ्ट…..संयुक्त शिक्षक संघ के प्रदेशव्यापी अभियान में हजारों शिक्षक बने सहभागी

मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देकर शिक्षकों ने मांगा 50 लाख बीमा का गिफ्ट…..संयुक्त शिक्षक संघ के प्रदेशव्यापी अभियान में हजारों शिक्षक बने सहभागी
X
By NPG News

रायपुर 23 अगस्त 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के शिक्षकों के द्वारा संयुक्त शिक्षक संघ के आह्वान पर विशेष अभियान चलाया। माननीय मुख्यमंत्री को शिक्षक समुदाय हमेशा से ही जन्मदिन की शुभकामना प्रदान करता रहा है। वर्तमान समय के अनुसार शिक्षकों ने सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यम से आज मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामना प्रेषित करते हुए कोरोना संबंधी ड्यूटी करने वाले शिक्षकों के लिए कोरोना वॉरियर्स कि तरह ही 50 लाख के बीमा की सौगात देने का निवेदन किया।

संयुक्त शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष केदार जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उदारवादी और सकारात्मक सोच के धनी है। संघ एवं शिक्षक समुदाय को मुख्यमंत्री पर पूरा भरोसा है कि शिक्षकों की इस मांग पर आज जन्मदिन के विशेष अवसर पर उनके द्वारा शिक्षक समुदाय को 50 लाख का बीमा की सौगात जरूर प्रदान किया जाएगा। इस अभियान में छत्तीसगढ़ के हजारों शिक्षक सहभागी बने और यह क्रम लगातार जारी हैं।

इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रांताध्यक्ष केदार जैन सहित ममता खालसा, ओम प्रकाश बघेल, अर्जुन रत्नाकर, गिरजा शंकर शुक्ला, नरोत्तम चौधरी, सोहन यादव, रूपानंद पटेल, ताराचंद जयसवाल, सुभाष शर्मा, विजय राव मुकुंद उपाध्याय अमित दुबे सहदेव सोनवानी, सहादत अली आदि ने संयुक्त शिक्षक संघ के समस्त पदाधिकारियों एवं शिक्षक समुदाय का आभार व्यक्त किया है।

Next Story