Begin typing your search above and press return to search.

राजनांदगांव सीट से कांग्रेस प्रत्‍याशी भूपेश बघेल

राजनांदगांव सीट से कांग्रेस प्रत्‍याशी भूपेश बघेल
X
By npg

राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्‍याशी और पूर्व सीएम भूपेश बघेल का जीवन परिचय...

कांग्रेस विधायक भूपेश बघेल कांग्रेस पार्टी के व ओबीसी समाज के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वह छत्तीसगढ़ राज्य के तीसरे मुख्यमंत्री थे। 2023 विधानसभा का चुनाव भूपेश बघेल ने भाजपा के प्रत्याशी व दुर्ग के सांसद विजय बघेल को 19723 मतों के अंतर से हरा कर जीता। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने 2018 में चुनाव जितवाया था। युवक कांग्रेस से अपनी राजनीति की शुरुआत करने वाले भूपेश बघेल 1993 में पहली बार पाटन से विधायक बने थे। 2023 में वह छठवीं बार पाटन विधानसभा से विधायक चुने गए हैं। अविभाजित मध्यप्रदेश के वे युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष भी रहे हैं। साथ ही 1993 से लगातार मनवा कुर्मी समाज के संरक्षक भी हैं। अविभाजित मध्य प्रदेश में दिग्विजय सरकार में मंत्री रहने के साथ ही पृथक छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद प्रदेश के पहले मंत्रिमंडल में भी वे शामिल रहे। 2004 और 2009 के लोकसभा चुनाव में वे दुर्ग लोकसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार रहे। पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा। प्रसिद्ध हिंदी लेखक डॉक्टर नरेंद्र देव वर्मा की पुत्री मुक्तेश्वरी बघेल से उनकी शादी हुई।

Next Story