Begin typing your search above and press return to search.

Chhattisgarh Budget 2026 Live Update: 'विकसित... ... छत्तीसगढ़ बजट 2026 LIVE: वित्त मंत्री ओपी चौधरी पेश कर रहे छत्तीसगढ़ का बजट, जानिए क्या कुछ हैं बजट में आपके लिए...

By News Power Game

Chhattisgarh Budget 2026 Live Update: 'विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला का बजट'- CM साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल साइट हैंडल एक्स पर लिखा कि सुशासन से समृद्धि की ओर का बजट होगा. सुशासन से समृद्धि की ओर... विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला का बजट.

उन्होंने आगे लिखा, 'आज हमारी सरकार का तीसरा बजट नवीन विधानसभा में प्रस्तुत होने जा रहा है. यह बजट हमारी सरकार के समावेशी विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को केंद्रित करते हुए हमारी सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है. किसानों, गरीबों, युवाओं, मातृशक्ति और आदिवासी समाज के सशक्तीकरण को हमने प्राथमिकता दी है. हमारा पूरा विश्वास है इस बजट से हमारे ‘सुशासन से समृद्धि’ के मॉडल को एक मजबूत आधार मिले.

निस्संदेह वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत होने वाला आज का बजट प्रदेश के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा. हमारी सरकार ‘विकसित छत्तीसगढ़’ बनाने के अपने संकल्प पर दृढ़ है. आज के बजट से हमारे संकल्प को और बल मिलेगा. हमारा छत्तीसगढ़ आत्मनिर्भरता व समृद्धि के नए दौर में प्रवेश करेगा. शुभकामना

Next Story