Begin typing your search above and press return to search.

कई कांग्रेसी महिला नेत्री का भाजपा में प्रवेश

By News Power Game

कबीर पंथ के संत देवकर साहेब भी बीजेपी में शामिल

महासमुंद। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अनिता रावटे ने बीजेपी ज्वाइन कर लिया है। आज महासमुंद में नामांकन से पहले मुख्यमंत्री के समक्ष भाजपा में शामिल होने के लिए कांग्रेसियों की होड़ दिखी। महासमुंद जिला पंचायत की अध्यक्ष रही उषा पटेल, पूर्व में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और महासमुंद नगर पालिका की अध्यक्ष रही अनिता रावटे, महासमुंद नगर पालिका के उपाध्यक्ष रहे हरबंश सिंह ढिल्लों, पिथौरा नगर पंचायत के 4 बार के अध्यक्ष रहे देव सिंह निषाद, महिला नागरिक बैंक की अध्यक्ष रही अरुणा शुक्ला, जनपद पंचायत महासमुंद के पूर्व उपाध्यक्ष नरेंद पटेल का नाम शामिल होने वालों में प्रमुख रहा।

Next Story