Begin typing your search above and press return to search.

कांग्रेस प्रत्‍याशी ताम्रध्‍वज साहू का जीवन परिचय

कांग्रेस प्रत्‍याशी ताम्रध्‍वज साहू का जीवन परिचय
X
By npg

महासमुंद लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्‍याशी 

कांग्रेस ने महासमुंद सीट से ताम्रध्वज साहू को प्रत्‍याशी बनाया है। साहू पूर्ववर्ती सरकार में  गृह, जेल, कृषि, लोक निर्माण एवं सहकारिता विभाग के मंत्री थे। वे दुर्ग ग्रामीण विधानसभा से विधायक चुने गए थे। 2023 में विधानसभा का चुनाव हार गए। साहू महामंत्री मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष,जिला साहू संघ व मध्य प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस रह चुके हैं। 1998 में ताम्रध्वज साहू पहली बार विधायक चुने गए थे। पृथक छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद बने पहले मंत्रिमंडल में भी वे मंत्री रहे थे। कांग्रेस की राजनीति में आने से पहले वह गांव के सरपंच रहे थे। ताम्रध्वज साहू चार बार विधायक चुने जाने के अलावा 2014 में दुर्ग लोकसभा से सांसद भी रहे थे। उन्होंने कद्दावर भाजपा नेत्री सरोज पांडे को चुनाव हराया था।

ताम्रध्वज साहू 1998 में पहली बार विधायक चुने गए उससे पूर्व वे महामंत्री मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल उपाध्यक्ष मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल सदस्य जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग संगठन मंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग संगठन मंत्री मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ साहू समाज, उपाध्यक्ष राज्य पाठ्यपुस्तक निगम मध्य प्रदेश अध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस भोपाल रहे। इसके अलावा भी सदस्य सलाहकार मंडल मध्य प्रदेश डाक–तार विभाग भोपाल। सदस्य जिला 20 सूत्री कार्यक्रम दुर्ग सदस्य जनपद पंचायत दुर्ग अध्यक्ष सहकारी विपणन समिति मर्यादित दुर्ग अध्यक्ष जिला पंचायत परिषद दुर्ग अध्यक्ष शिक्षित बेरोजगार समिति अध्यक्ष दुर्ग जिला मानस सदस्य सलाहकार समिति मध्य प्रदेश विद्युत मंडल सरपंच ग्राम पंचायत पाऊवारा दुर्ग, अध्यक्ष प्रदेश वैश्य संगठन दुर्ग, सदस्य अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी दुर्ग रहे।

Next Story