Begin typing your search above and press return to search.

बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन

By News Power Game

कांकेर में नाग के नामांकन रैली में गरजे सीएम साय, बोले- लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ ....

कांकेर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं चुनाव प्रभारी नितिन नबीन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की मौजूदगी में कांकेर प्रत्याशी भोजराज नाग ने आज कांकेर में नामांकन भरा। इस दौरान नामांकन रैली की सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि यह लोकसभा का चुनाव हमारे देश के लिए सबसे बड़ा चुनाव है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चुनाव है। प्रधानमंत्री मोदी 10 वर्षों से प्रधानमंत्री के रूप में सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास को मूल मंत्र मानकर देश के गांव, गरीब, किसान, मजदूर सबके लिए काम कर रहे हैं। साय ने मंगलवार को कांकेर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के नामांकन दाखिले के मद्देनजर भाजपा द्वारा आयोजित महती रैली को संबोधित कर अपील की कि मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें, इसके लिए कांकेर से नाग को सांसद बनाकर संसद भेजना है।

Next Story