Begin typing your search above and press return to search.

जाने कौन हैैजांजगीर चांपा संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी

जाने कौन हैैजांजगीर चांपा संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी
X
By npg

कांग्रेस प्रत्‍याशी शिवकुमार डहरिया का जीवन परिचय

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने डॉ. शिव कुमार डहरिया को जांजगीर-चांपा संसदीय सीट से प्रत्‍याशी बनाया है। डहरिया छत्‍तीसगढ़ की पूर्ववर्ती भूपेश बघेल के नेतृत्‍व वाली कांग्रेस सरकार में नगरीय प्रशासन और श्रम विभाग के मंत्री थे। 2023 का विधानसभा चुनाव वे आरंग सीट से हार गए। 1977 से 1988 तक स्कूल एवं महाविद्यालय छात्र संघ के विभिन्न पदों पर कार्य किया। इसके अलावा 1989 में सदस्य बीस सूत्रीय समिति मध्य प्रदेश के सदस्य रहे। 1990 में संयुक्त मंत्री मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी,अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ रहे। 1997 में महामंत्री प्रदेश युवक कांग्रेस बने। 1990 से 2000 तक महामंत्री जिला एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी युवक कांग्रेस रहे। सन 2000 में वे सदस्य राज्य परिवहन प्राधिकरण बने। इस दौरान उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया था। 2001 में प्रभारी महामंत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी बने। 2003 में शिव डहरिया पहली बार विधायक निर्वाचित होकर आए। इसके बाद 2008 में दूसरी बार एवं 2018 में तीसरी बार विधायक निर्वाचित हुए थे। 2004 से 2006 तक सदस्य अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के कल्याण संबंधी समिति, छत्तीसगढ़ विधानसभा बने। 2004-05 में सदस्य पटल पर रखे गए पत्रों के परीक्षण करने संबंधित समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा बने। 2006-07 में गैर सरकारी सदस्यों के विधेयकों तथा संकल्पों संबंधित समिति के सदस्य बने। 2007 से 2010 तक सदस्य सुविधा एवं सम्मान समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा बने। 2010-11 में सदस्य विशेषाधिकार समिति, प्रश्न एवं संदर्भ समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2010- 11 में सदस्य विशेषाधिकार समिति,प्रश्न एवं संदर्भ समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा बने। 



Next Story