Begin typing your search above and press return to search.

सीजी की इस एक मात्र सीट पर अंतर 10 हजार से नीचे

By News Power Game

छत्‍तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से केवल एक को छोड़कर बाकी सभी सीटों पर पहले और दूसरे नंबर के प्रत्‍याशी के बीच वोटों का अंतर 10 हजार से ज्‍यादा चल रहा है। 

सबसे ज्‍यादा अंतर रायपुर में दिख रहा है। यहां बृजमोहन अग्रवाल दो लाख 48 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। 

दुर्ग में विजय बघेल 235552 वोट से आगे चल रहे हैं। रायगढ़ में बीजेपी के राधेश्‍याम राठिया 174580 वोट से आगे हैं। 

राजनांदगांव में संतोष पांडेय कांग्रेस के भूपेश बघेल से 31535 वोट से आगे चल रहे हैं। 

महासमुंद में बीजेपी की रुपकुमारी चौधरी कांग्रेस के ताम्रध्‍वज साहू से 68359 वोट से आगे हैं। 

एक मात्र कोरबा सीट पर कांग्रेस आगे है, लेकिन वहां अंतर केवल 5223 वोट का है    


Next Story