Begin typing your search above and press return to search.

चुनाव परिणामों को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही... ... Chhattisgarh Election Results Live 2023: देखिए... 90 सीटों के लिए चल रही वोटों की गिनती की पल-पल की खबरें

By News Power Game

चुनाव परिणामों को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पर्टियां बहुमत का दावा कर रही हैं।

मतगणना की पूर्व संध्या पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भरोसा बरकरार फिर कांग्रेस की सरकार बनने जा रही हैं। आने वाले 10 साल तक प्रदेश में भाजपा का कमल नहीं खिलेगा। 2023 में छत्तीसगढ़ प्रदेश और 2024 में देश में कांग्रेस की बड़ी जीत होगी। केंद्र से भाजपा की विदाई करने जनता तैयार है। मतदान के पश्चात मिले जनता के रुझान, एग्जिट पोल के रिपोर्ट और कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक से स्पष्ट हो गया है कि जनता ने कांग्रेस सरकार के कामों पर भरोसा किया है कांग्रेस के घोषणा पत्र पर भरोसा किया है।

Next Story