Begin typing your search above and press return to search.

पहली नौकरी पर एक महीने का वेतन देगी सरकार

By News Power Game

केंद्रीय वित्‍त मंत्री ने बजट में युवाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। वित्‍त मंत्री ने 2 लाख करोड़ के 5 स्कीम पैकेज का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्‍होंने पहली नौकरी पर एक महीने का वेतन केंद्र सरकार की तरफ से देने की भी घोषाणा वित्‍त मंत्री ने की है। 

वित्त मंत्री ने कहा कि मुझे 2 लाख करोड़ रुपये के केंद्रीय परिव्यय के साथ 5 वर्षों में 4.1 करोड़ युवाओं के लिए रोजगार, कौशल और अन्य अवसरों की सुविधा के लिए 5 योजनाओं और पहलों के प्रधानमंत्री पैकेज की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। इस वर्ष हमने शिक्षा, रोजगार और कौशल के लिए 1.48 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

Next Story