Begin typing your search above and press return to search.

मंत्री केदार कश्‍यप ने बताया

By News Power Game

वन मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि कबीरधाम जिला अंतर्गत जनवरी 2020 से दिसंबर 2023 तक सिंचाई परियोजना, जलाशय, एनीकट, स्टापडेम निर्माण हेतु कुल 06 कार्यों की राशि रू. 22097.56 लाख की स्वीकृति हुई है। स्वीकृत कार्यों में से 06 कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। 01 कार्य पूर्ण तथा 05 कार्य अप्रारंभ है।  स्वीकृत कार्यों में अनियमितता/भ्रष्टाचार की 01 शिकायत प्राप्त हुई है। वर्ष 2021 में विकासखण्ड सहसपुर लोहारा में स्वीकृत बीजाबैरागी-डोमाटोला एनीकट कम काजवे वर्ष 2022 में पूर्ण किया गया। इस कार्य में वर्ष 2023 में अति वर्षा के दौरान एनीकट के अपस्ट्रीम के बांयी ओर विंगवाल, डाऊनस्ट्रीम के बांयी ओर प्रोटेक्शन एवं बांयी तरफ मिट्टी का एप्रोच रोड कार्य में आंशिक क्षति हुई है। कार्य संधारण अवधि में क्षतिग्रस्त होने के कारण संबंधित निर्माण एजेन्सी द्वारा क्षतिग्रस्त भाग का सुधार कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। 

Next Story