Begin typing your search above and press return to search.

धान खरीदी पर मोहले ने दागा सवाल

By npg

पुन्नूलाल मोहले  ने पूछा कि वर्ष 2021-2022 से दिनांक 25 जनवरी, 2024 तक प्रदेश में कुल कितने पंजीकृत कृषक हैं? पंजीकृत कृषकों में से कितने कृषकों का, कितने रकबे का, कुल कितना धान वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 में खरीदी किया गया ? धान खरीदी के एवज में उक्त कृषकों को कुल कितनी राशि का भुगतान किया गया है? जिलेवार - वर्षवार बतावें ? (ख) प्रश्नांक (क) अवधि में किन-किन जिलों से धान खरीदी में अनियमितता एवं बारदाना की कमी तथा समय पर भुगतान न होने की शिकायत प्राप्त हुई? कितनी शिकायतों पर कार्यवाही की गई एवं कितनी लंबित हैं? (ग) अन्य राज्यों से भी क्या छत्तीसगढ़ में धान आयातित कर विक्रय किये जाने की शिकायतें प्राप्त हुई हैं? यदि हाँ, तो उसकी जिलावार पूर्ण जानकारी देवें ? इस हेतु दोषियों के ऊपर क्या कार्यवाही की गई ? क्रय की गयी कितनी मात्रा के धानों का कस्टम मिलिंग दिनांक 25.01.2024 तक पूर्ण कर दिया गया है, कितना शेष है एवं शेष होने के कारण भी बतावें ?

उत्‍तर  आने से पहले ही प्रश्‍नकाल समाप्‍त हो गया। 

Next Story