Begin typing your search above and press return to search.

धान पर कांग्रेस का वाकआउट

By News Power Game

भूपेश बघेल ने धान खरीदी के समय में बढ़ोतरी करने की मांग की। बघेल ने कहा कि किसान धान बेचने के लिए लाइन लगा कर खड़े हैं टोकन नहीं मिल रहा है। भुगतान नहीं हो रहा है। 

मंत्री ने कहा क‍ि सभी कलेक्‍टरों ने लिखकर दे दिया है कि अब धान बेचने के लिए कोई किसान नहीं बचा है। 

मंत्री के इस जवाब के बाद सदन में दोनों तरफ से बहस होने लगी। 

उमेश पटेल ने आरोप लगाया कि दबाव डाला गया। इस पर सत्‍ता पक्ष के सदस्‍यों ने विरोध किया। इसके बाद सदन में दोनो तरफ से सदस्‍य खड़े होकर तेज आवाज में बोले लगे। सत्‍ता पक्ष की तरफ से नारेबाजी होने लगी।     

नाराज कांग्रेस सदस्‍यों ने वाकआउट किया। 

Next Story