Begin typing your search above and press return to search.

धान पर उमेश ने घेरा

By News Power Game

बेचे गए धान का रकबा 4 फरवरी तक 27.92 लाख हेक्‍टेयर है। 

उमेश पटेल ने कहा कि पिछली बार की तुलना में 2 लाख हेक्‍टेयर कम धान बेचा गया है। अनुपात में देखा जाए तो इस बार धान की खरीदी कम हुई है। इसका  क्‍या कारण है। 

मंत्री ने बताया कि एक लाख 30 हजार ज्‍यादा किसानों ने धान बेचा है। संसदीय कार्य मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि इस प्रश्‍न का औचित्‍य क्‍या है। 

भूपेश बघेल ने कहा कि मंत्री ने कहा है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बेचने वालों किसानों का रकबा कम है। बघेल ने कहा क‍ि अभी भी किसान धान नहीं बेच पाए हैं। मैं आग्रह करता हूं कि धान खरीदी की समय में वृद्धि की जाएगी क्‍या। 

मंत्री ने कहा कि धान खरीदी का समय खत्‍म हो गया है। हमारे पास किसानों के धान नहीं बेच पाने के संबंध में  कोई शिकायत नहीं आई है। 

Next Story