Begin typing your search above and press return to search.

नाम तय हुआ किसी का चुनाव लड़ा कोई और..:

By News Power Game

2009 में आशीष सिंह के नाम की हुई घोषण, बी-फार्म मिल गया मैडम को, बिलासपुर के साथ ऐसा 2 बार हो चुका संयोग

रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए छत्‍तीसगढ़ की 11 में से कांग्रेस पार्टी अब तक 6 ही सीटों के लिए प्रत्‍याशियों के नाम घोषित कर पाई है। 5 सीटों पर प्रत्‍याशी चयन के लिए राष्‍ट्रीय स्‍तर पर मंथन चल रहा है। इन सीटों में 4 आदिवासी आरक्षित ( बस्‍तर, कांकेर, सरगुजा और रायगढ़) सीटें हैं। 5वीं सीट बिलासपुर है, जो सामान्‍य है। बिलासपुर प्रदेश की न्‍यायधानी है और सियासत का बड़ा केंद्र भी है। यहां के कई सियासी किस्‍से और घटनाक्रम हैं जो प्रदेश ही नहीं देशभर में कभी चर्चा का विषय बन गए थे। इनमें एन वक्‍त पर कांग्रेस प्रत्‍याशी बदले की एक कहानी की अक्‍सर चर्चा होती है, लेकिन बिलासपुर में कांग्रेस ने ऐसा दो बार किया है। एक बार विधानसभा में और एक बार लोकसभा के चुनाव में।

Next Story