Begin typing your search above and press return to search.

YouTube Earnings 2025: पैसा ही पैसा! 2025 में यूट्यूब की कमाई ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, भारत से मिली बड़ी ग्रोथ, पढ़ें 2025 का फुल रिपोर्ट कार्ड

YouTube Earnings 2025: टेक दिग्गज Google के वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube ने 2025 में रिकॉर्ड कमाई की है। गूगल के CEO Sundar Pichai ने जानकारी दी है

YouTube Earnings 2025: पैसा ही पैसा! 2025 में यूट्यूब की कमाई ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, भारत से मिली बड़ी ग्रोथ, पढ़ें 2025 का फुल रिपोर्ट कार्ड
X
By Ragib Asim

नई दिल्ली 5 फरवरी 2026: टेक दिग्गज Google के वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube ने 2025 में रिकॉर्ड कमाई की है। गूगल के CEO Sundar Pichai ने जानकारी दी है कि साल 2025 में यूट्यूब का कुल राजस्व 60 अरब डॉलर (करीब 5,400 अरब रुपये) से ज्यादा रहा। इस आंकड़े में विज्ञापन से होने वाली कमाई के साथ-साथ सब्सक्रिप्शन से मिलने वाला रेवेन्यू भी शामिल है। सुंदर पिचई के मुताबिक, यह प्रदर्शन दिखाता है कि यूट्यूब दुनिया का सबसे मजबूत और तेजी से बढ़ता वीडियो प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है।

विज्ञापन और सब्सक्रिप्शन से बढ़ी कमाई

पिचई ने बताया कि यूट्यूब की आय का सबसे बड़ा हिस्सा विज्ञापन और पेड सब्सक्रिप्शन से आता है। यूट्यूब प्रीमियम, यूट्यूब म्यूजिक प्रीमियम और यूट्यूब टीवी की मांग लगातार बढ़ रही है। कंपनी नए टीवी-आधारित प्लान्स पर भी काम कर रही है, जिससे यूजर्स को ज्यादा विकल्प मिल सकें। पिछली तिमाही में यूट्यूब के विज्ञापन राजस्व में साल-दर-साल बढ़त दर्ज की गई है जिससे कुल कमाई को मजबूती मिली।

पेड सब्सक्राइबर की संख्या में तेज उछाल

गूगल ने बताया कि उसके कंज्यूमर प्लेटफॉर्म्स पर अब 32.5 करोड़ से ज्यादा पेड सब्सक्राइबर हो चुके हैं। इसमें यूट्यूब प्रीमियम और गूगल वन की बड़ी भूमिका रही है।कंपनी के अनुसार भारतीय बाजार में सस्ते और किफायती प्लान लॉन्च करने से सब्सक्राइबर बेस तेजी से बढ़ा है। इसका सीधा असर यूट्यूब की कुल कमाई पर पड़ा है।

AI और शॉर्ट वीडियो से भविष्य पर दांव

यूट्यूब अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर भी तेजी से निवेश कर रही है। AI टूल्स की मदद से क्रिएटर्स को कंटेंट बनाने में सहूलियत मिल रही है और दर्शकों को ज्यादा पर्सनलाइज्ड अनुभव मिल रहा है।

यूट्यूब शॉर्ट्स को रोजाना अरबों व्यू मिल रहे हैं और यह प्लेटफॉर्म के लिए विज्ञापन कमाई का बड़ा जरिया बनता जा रहा है। सुंदर पिचई का कहना है कि कंपनी यूट्यूब को नए जमाने का टेलीविजन बनाने की दिशा में काम कर रही है।

2025 की कमाई के आंकड़े बताते हैं कि यूट्यूब सिर्फ वीडियो देखने का प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि गूगल के लिए एक मजबूत और लंबे समय तक चलने वाला रेवेन्यू इंजन बन चुका है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story