Begin typing your search above and press return to search.

UPI Wrong Transfer Refund: UPI से पैसे गलत अकाउंट में चले गए? घबराएं नहीं, इन आसान स्टेप्स से मिलेग रिफंड!

अगर आपने Google Pay, PhonePe, Paytm या BHIM जैसे किसी UPI ऐप से पेमेंट किया है तो उसी ऐप के Help या Support सेक्शन में जाएं। वहां 'Report a Problem' या 'Wrong Transfer' का विकल्प चुनकर शिकायत दर्ज करें।

UPI Wrong Transfer Refund: UPI से पैसे गलत अकाउंट में चले गए? घबराएं नहीं, इन आसान तरीकों से मिलेग रिफंड!
X
By Ragib Asim

UPI Wrong Transfer Refund: डिजिटल पेमेंट के इस दौर में UPI ने पैसों का लेन-देन बेहद आसान बना दिया है। कुछ ही सेकंड में रकम ट्रांसफर हो जाती है, लेकिन कई बार जल्दबाजी या छोटी सी गलती के कारण पैसे गलत बैंक अकाउंट या गलत UPI ID पर चले जाते हैं। ऐसी हालत में ज्यादातर लोग घबरा जाते हैं जबकि सच यह है कि सही समय पर सही प्रोसेस अपनाई जाए, तो पैसा वापस मिलने की बनी संभावना रहती है। अगर आपके साथ भी गलत UPI ट्रांजैक्शन हो गया है तो सबसे जरूरी स्टेप है बिना देर किए तुरंत कार्रवाई करना।

सबसे पहले UPI ऐप में शिकायत दर्ज करें

अगर आपने Google Pay, PhonePe, Paytm या BHIM जैसे किसी UPI ऐप से पेमेंट किया है तो उसी ऐप के Help या Support सेक्शन में जाएं। वहां 'Report a Problem' या 'Wrong Transfer' का विकल्प चुनकर शिकायत दर्ज करें।

शिकायत करते समय ट्रांजैक्शन ID, UTR नंबर, तारीख और भेजी गई रकम की सही जानकारी देना बेहद जरूरी होता है। इन्हीं डिटेल्स के आधार पर ऐप की सपोर्ट टीम NPCI के जरिए रिफंड या रिवर्सल की प्रक्रिया शुरू करती है।

बैंक से संपर्क करना भी जरूरी

अगर ऐप के जरिए समाधान नहीं मिलता तो अगला कदम अपने बैंक से संपर्क करना है। आप बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल कर सकते हैं या नजदीकी शाखा में जाकर लिखित शिकायत दर्ज करा सकते हैं। बैंक NPCI के माध्यम से विवाद दर्ज कर गलत ट्रांजैक्शन को रिवर्स करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाता है।

NPCI की हेल्पलाइन पर सीधे करें शिकायत

आप चाहें तो सीधे NPCI की हेल्पलाइन 1800-120-1740 पर कॉल करके भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा NPCI की वेबसाइट पर मौजूद Dispute Redressal Mechanism सेक्शन में ऑनलाइन शिकायत करने का विकल्प भी उपलब्ध है। यहां आपको ट्रांजैक्शन ID, UTR नंबर, भेजी गई रकम और भेजने व प्राप्त करने वाली UPI ID की जानकारी देनी होती है।

देरी न करें

डिजिटल पेमेंट विशेषज्ञों के मुताबिक गलत ट्रांजैक्शन का पता चलते ही तुरंत शिकायत करने से पैसा वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। देरी होने पर मामला काम्प्लेक्स हो सकता है खासकर तब जब सामने वाला व्यक्ति रकम लौटाने से इनकार कर दे।

UPI और ऑनलाइन पेमेंट में सावधानी बेहद जरूरी है लेकिन अगर गलती हो भी जाए, तो घबराने के बजाय सही स्टेप्स को फॉलो करें। समय पर शिकायत, सही जानकारी और धैर्य यही तीन चीजें आपके पैसे वापस दिलाने में सबसे ज्यादा मददगार साबित होती हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story