
रायपुर। पं. हरिशंकर शुक्ल स्मृति महाविद्यालय रायपुर में दिनांक 1 व 2 अक्टूबर 2023 को स्वच्छता भारत दिवस के उपलक्ष्य में 'स्वच्छता ही सेवा है" कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें नेशनल कैडेट कोर (NCC) के 30 कैडेट्स बढ़-चढ़ के भाग लिये। संयुक्त NCC कैडेट्स के तत्वावधान में स्वच्छता अभियान में कैडेट्स ने श्रमदान किया। प्राचार्य (डॉ. ममता शर्मा) तथा NCC केयर टेकर विशाल जयसवाल के निर्देशन में दो दिवसीय स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम कचना ग्राम के तालाब परिसर में किया गया।
कैडेट्स ने तालाब के चारो ओर बिखरे कचरे को अलग-अलग स्थान से हटाकर एक कूड़ेदान में इकट्ठे किया साथ ही अलग-अलग पोस्टर व बैनर के माध्यम से ग्राम वासियों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया NCC कैडेट्स ने इस अभियान में बड़ी संख्या में भाग लिए और महाविद्यालय के अन्य छात्रों को भी स्वच्छता व पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारीयों व कर्तव्यों के लिए आगे आकर समाज में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय की प्राचार्या ने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें प्रेरणा दी कि समाज के जिम्मेदार नागरिक होने के नाते सभी स्वच्छता बनाए रखे और स्वच्छता संबंधित शिक्षा प्रदान कर एक राष्ट्र को स्वच्छता का उत्कृष्ट संदेश दे।
