Stock Market Update Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, क्या निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए? जानिए एक्सपर्ट्स की सलाह
Stock Market Update Today: भारत और अमेरिका ट्रेड की चर्चा के बीच आज भी शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही इंडेक्स आज लाल निशान के साथ खुले। निवेशक अमेरिका और भारत के व्यापार समझौते का इंतजार कर रहे हैं। शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स में 121.55 अंक की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी ने भी 37.15 अंक की गिरावट के साथ शुरूआत की। सेंसेंक्स ने आज 83,320.95 अंक पर निफ्टी ने 25,424.15 अंक से शुरूआत की।

Stock Market Update Today

बाजार में उतार चढ़ाव का दौर जारी-
हालांकि कुछ समय बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में ही मामूली वृद्धि देखने को मिली। इधर एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई, हांगकांग का हैंगसेंग, चीन का शंघाई और दक्षिण कोरिया के कोस्पी ने आज अच्छी शुरूआत की। इधर अमेरिका ने जापान और दक्षिण कोरिया पर 25% टैरिफ लगाए जाने का ऐलान कर दिया जिसके बाद एशियाई बाजारों में कमजोरी की वजह से भारतीय इक्विटी सूचकांकों ने नकारात्मक शुरूआत की।
14 देशों पर एकतरफा टैरिफ की घोषणा-
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने 14 देशों पर एकतरफा टैरिफ की घोषणा की है लेकिन भारत को इस सूची से बाहर करना और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का ये कहना कि हम भारत के साथ एक समझौते के करीब हैं जो ये यह दर्शाता है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते की घोषणा जल्द ही की जा सकती है। बाजार की प्रतिक्रिया भी इन विवरणों पर निर्भर करेगी।
इन देशों पर लगा टैरिफ-
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया में 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है और दोनों ही देशों पर ये टैरिफ प्लान 1 अगस्त से लागू होंगे। ट्रंप ने दोनों ही देशों को पत्र भेजकर टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। पत्र में म्यांमार, लाओस, थाईलैंड, दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया, मलेशिया और कजाकिस्तान सहित अन्य देशों में भी टैरिफ लगाए जाने का जिक्र किया गया है।
क्या कहते हैं विशेषज्ञ-
शेयर बाजार में लगातार हो रहे उतार चढ़ाव को देखते हुए विशेषज्ञ कहते हैं कि अमेरिका और भारत के व्यापार समझौते से बाजार की अनिश्चित्ता दूर हो सकती हैं। इससे बाजार में बहुत बड़ी आर्थिक उथल पुथल तो नहीं होगी। आने वाले समय में बाजार में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
डिस्क्लेमर- शेयर मार्केट में निवेश करना बाजार के जोखिमों के अधीन है। कृपया जिम्मेदारी से निवेश करें और निवेश से पहले वित्तीय विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। एनपीजी न्यूज आपको सिर्फ सामान्य जानकारी प्रदान कर रहा है। एनपीजी न्यूज किसी तरह का दावा नहीं करता।