Begin typing your search above and press return to search.

Stock Market Today: शेयर मार्किट ने रचा इतिहास, सेंसेक्स पहली बार 85,400 के पार, Nifty ने भी किया कमाल

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार ने आज, 26 सितंबर 2024 को एक नया रिकॉर्ड बनाया है। निफ्टी 50 इंडेक्स 26,005 अंक पर खुला, जबकि सेंसेक्स 85,167 अंक पर कारोबार की शुरुआत की।

Stock Market Today: शेयर मार्किट ने रचा इतिहास, सेंसेक्स पहली बार 85,400 के पार, Nifty ने भी किया कमाल
X
By Ragib Asim

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार ने आज, 26 सितंबर 2024 को एक नया रिकॉर्ड बनाया है। निफ्टी 50 इंडेक्स 26,005 अंक पर खुला, जबकि सेंसेक्स 85,167 अंक पर कारोबार की शुरुआत की। इसके कुछ ही समय बाद, दोनों इंडेक्स ने लगातार छठे सत्र में नए ऑल टाइम हाई लेवल को छू लिया। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और घरेलू निवेशकों के उत्साह ने बाजार को ऊंचाई पर पहुंचाने में मदद की।

सेंसेक्स और निफ्टी में रिकॉर्ड तेजी

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 85,433.31 अंक के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया, वहीं निफ्टी 26,075.20 अंक पर पहुंचा। सुबह 10:10 बजे के करीब सेंसेक्स 247 अंक (0.29%) की बढ़त के साथ 85,322.84 पर, और निफ्टी 68.65 अंक (0.26%) की बढ़त के साथ 26,072.80 पर कारोबार कर रहा था।

पिछले सत्र की उपलब्धि

बुधवार के कारोबारी सत्र में भी भारतीय शेयर बाजार ने ऑल टाइम हाई को छुआ था। सेंसेक्स ने 85,247 अंक और निफ्टी ने 26,032 अंक का उच्चतम स्तर दर्ज किया था। दिन के अंत में, सेंसेक्स 255 अंक या 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 85,169 पर और निफ्टी 63 अंक या 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 26,004 पर बंद हुआ था।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story