Begin typing your search above and press return to search.

Stock Market Today 10 Sept: सेंसेक्स 435 अंक चढ़ा, निफ्टी 25 हजार के करीब, IT और PSU बैंक में जबरदस्त तेजी, देखें टॉप गेनर्स और लूजर्स की लिस्ट

Stock Market Today 10 September: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार यानी 10 सितंबर 2025 को भी तेजी बनी हुई है। अमेरिका-भारत व्यापार वार्ता में बर्फ पिघलने और मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते निवेशकों का भरोसा बाजार में फिर बढ़ रहा है।

Stock Market Today 10 Sept: सेंसेक्स 435 अंक चढ़ा, निफ्टी 25 हजार के करीब, IT और PSU बैंक में जबरदस्त तेजी, देखें टॉप गेनर्स और लूजर्स की लिस्ट
X
By Ragib Asim

Stock Market Today 10 September: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार यानी 10 सितंबर 2025 को भी तेजी बनी हुई है। अमेरिका-भारत व्यापार वार्ता में बर्फ पिघलने और मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते निवेशकों का भरोसा बाजार में फिर बढ़ रहा है। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 435 अंक यानी 0.55% बढ़कर 81,520 पर और निफ्टी 126 अंक यानी 0.50% बढ़कर 24,992 पर पहुंच गया।

मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी दमदार खरीदारी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 में 0.73% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.71% का उछाल दर्ज किया गया है।

टॉप गेनर्स और लूजर्स

आज निफ्टी के कुछ शेयरों में जोरदार उछाल देखा गया जबकि कुछ बड़े शेयरों में गिरावट आई।
टॉप गेनर्स: लार्सन एंड टुब्रो, कोटक महिंद्रा बैंक, डॉ रेड्डीज लैब्स और TCS
टॉप लूजर्स: हीरो मोटोकॉर्प, मारुति सुजुकी, टाटा स्टील और हिंडाल्को
सेक्टरवार देखें तो सबसे ज्यादा फायदा Nifty IT (1.88%) को हुआ। वहीं, Nifty PSU बैंक और Nifty Realty इंडेक्स भी मजबूत बढ़त के साथ हरे निशान में रहे।
एशियाई बाजारों में भी तेजी
जापान का Nikkei 225 0.57% चढ़ा
हांगकांग का Hang Seng Index 1.18% बढ़ा
ताइवान का TAIEX 1.45% ऊपर गया
दक्षिण कोरिया का KOSPI 1.52% चढ़ा
सिंगापुर का Straits Times 0.98% मजबूत हुआ

US-India Trade Deal से बढ़ी उम्मीद
तेजी की सबसे बड़ी वजह अमेरिका और भारत के बीच व्यापार वार्ता की खबर रही। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि दोनों देश व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए बातचीत फिर से शुरू करेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “अच्छा दोस्त” बताते हुए कहा कि बातचीत का नतीजा दोनों देशों के लिए फायदेमंद होगा।


Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story