Begin typing your search above and press return to search.

Start Your SIP Today: SIP के जरिए बनाए करोड़ों का फंड, जानिए निवेश का सही तरीका

Start Your SIP Today: अगर आपको लंबे समय तक निवेश करने की आदत है तो आप 30 लाख रूपए के अमाउंट को 1 से 3 करोड़ रूपए में तब्दील कर सकते हैं। अगर आपके पास 30 लाख रूपए हैं और आप चाहते है कि इसे कहीं ना कहीं निवेश करें तो आप म्यूचुअल फंड्स में निवेश करें इसमें आपका इंट्रेस्ट बहुत तेजी के साथ बढ़ेगा और आपको फायदा भी मिलेगा।

Start Your SIP Today: SIP के जरिए बनाए करोड़ो का फंड, जानिए निवेश का सही तरीका
X

Start Your SIP Today

By Supriya Pandey

Start Your SIP Today: अगर आपको लंबे समय तक निवेश करने की आदत है तो आप 30 लाख रूपए के अमाउंट को 1 से 3 करोड़ रूपए में तब्दील कर सकते हैं। अगर आपके पास 30 लाख रूपए हैं और आप चाहते है कि इसे कहीं ना कहीं निवेश करें तो आप म्यूचुअल फंड्स में निवेश करें इसमें आपका इंट्रेस्ट बहुत तेजी के साथ बढ़ेगा और आपको फायदा भी मिलेगा।

अगर आप 30 लाख रूपए निवेश करते हैं और उसी निवेश को 11 साल तक जारी रहने देते हैं तो आपको इसी 30 लाख में 12 फीसदी का सालाना रिटर्न मिलेगा जिससे आपको लगभग 74 लाख रूपए का फायदा होगा और आपकी रकम भी बढ़कर 1 करोड़ 4 लाख रुपये हो जाएगी इसी 1 करोड़ को आप आगे भी जारी रखने का सोचते हैं तो आपको 17 साल तक इन्वेस्ट करने की जरूरत होगी। 30 लाख रूपए को आप म्यूचुअल फंड में जारी रखते हैं तो आपकी रकम 2 करोड़ 6 लाख रूपए तक बढ़ जाएगी। इससे आपको 1 करोड़ 76 लाख रूपए का मुनाफा होगा।

इसी राशि को आप 3 करोड़ करना चाहते हैं तो आपको उसी 30 लाख रूपए को 24 साल के लिए निवेश करना होगा जिससे आपकी रकम बढ़कर 3 करोड़ 24 लाख रूपए तक हो सकती है। आपको 2 करोड़ 94 लाख रूपए का मुनाफा मिलेगा जो आपके द्वारा निवेश की कई राशि का 9 गुना अधिक है। हालांकि आपको जितना भी रिटर्न मिलेगा वो बाजार की वर्तमान स्थिति के आधार पर मिलेगा। निवेश करने से पहले आप अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह जरूर लें।

SIP से जुड़े फायदे-

एसआईपी के जरिए आप छोटी राशि से भी शुरुआत कर पाएंगे। एसआईपी के तहत शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव का असर भी कम नजर आएगा। आपको कंपाउंडिंग से एक्स्ट्रा रिटर्न मिलेगा साथ ही हर महीने आपको निवेश की आदत होगी।

क्या रखें सावधानी?

हालांकि SIP में जोखिम कम होता है, लेकिन यह पूरी तरह बाजार पर निर्भर होता है। इसलिए निवेश करने से पहले लक्ष्य, अवधि और जोखिम क्षमता का आंकलन करना जरूरी है। निवेशक चाहें तो “टारगेट SIP” कैलकुलेटर की मदद से यह तय कर सकते हैं कि उन्हें किस लक्ष्य के लिए कितनी राशि निवेश करनी होगी। अगर आप रिटायरमेंट से पहले आर्थिक रूप से सुरक्षित रहना चाहते हैं तो SIP एक बेहतरीन विकल्प है। 4100 से 7100 जैसी छोटी रकम से भी आप करोड़ों का फंड बना सकते हैं, बस जरूरत है निवेश की शुरुआत करने की और धैर्य बनाए रखने की। SIP से न केवल रिटायरमेंट के लिए फंड तैयार किया जा सकता है, बल्कि घर खरीदने, बच्चों की पढ़ाई या अन्य दीर्घकालिक लक्ष्यों को भी पूरा किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर- कृपया जिम्मेदारी से निवेश करें। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें। एनपीजी न्यूज आपको सामान्य जानकारी प्रदान कर रहा है।

Next Story