Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 13 July 2024: सोने की कीमत में उछाल, जानिए आपके शहर में आज के सोने-चांदी का ताजा भाव

Gold-Silver Price Today 13 July 2024: शनिवार, 13 जुलाई को देश में सोने की कीमत में तेजी आई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत बढ़कर 73,910 रुपये पर और मुंबई में 73,760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।

Gold-Silver Price Today
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 13 July 2024: शनिवार, 13 जुलाई को देश में सोने की कीमत में तेजी आई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत बढ़कर 73,910 रुपये पर और मुंबई में 73,760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 73,760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी की बात करें तो इसका भाव बढ़कर 95,400 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। आइए जानते हैं देश के 12 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत कितनी है।

दिल्ली में सोने का भाव

13 जुलाई 2024 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 67,760 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 73,910 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई में आज सोने का भाव

मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 67,610 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 73,760 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अहमदाबाद में आज का सोने का भाव

अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 67,660 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 73,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

देश के अन्य प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

शहर 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट

  • चेन्नई 68,260 74,470
  • कोलकाता 67,610 73,760
  • गुरुग्राम 67,760 73,910
  • लखनऊ 67,760 73,910
  • बेंगलुरु 67,610 73,760
  • जयपुर 67,760 73,910
  • पटना 67,660 73,810
  • भुवनेश्वर 67,610 73,760
  • हैदराबाद 67,610 73,760

मिस्ड कॉल के जरिए जानें सोने का ताजा रेट

आप सोने की ताजा कीमतों का पता घर बैठे आसानी से लगा सकते हैं। इसके लिए आपको बस अपने मोबाइल फोन से एक मिस्ड कॉल (ब्लैंक कॉल) करना है। 8955664433 पर मिस्ड कॉल देकर आप 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड के ताजा रेट की जानकारी पा सकते हैं। ब्लैंक कॉल करते ही आपके पास एक एसएमएस (SMS) आएगा, जिसमें गोल्ड के रेट की जानकारी दी जाएगी।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story