Begin typing your search above and press return to search.

Sone ka Bhav Today: सोना-चांदी के दामों में भारी गिरावट! जानिए आज कितने में मिल रहा है गोल्ड-सिल्वर

Sone ka Bhav Today: 16 सितंबर 2025, मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट हुई है। आज सुबह घरेलू बाजार में सोना 10 सस्ता हो गया जबकि चांदी 100 गिरकर कारोबार कर रही है।

Sone ka Bhav Today: सोना-चांदी के दामों में भारी गिरावट! जानिए आज कितने में मिल रहा है गोल्ड-सिल्वर
X
By Ragib Asim

Sone ka Bhav Today: 16 सितंबर 2025, मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट हुई है। आज सुबह घरेलू बाजार में सोना 10 सस्ता हो गया जबकि चांदी 100 गिरकर कारोबार कर रही है। देशभर में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,11,050 और 22 कैरेट सोना 1,01,790 के आसपास बिक रहा है। वहीं, चांदी की कीमतो भी थोड़ी नरमी के साथ सामने आई है।

दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में सोने का भाव

राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना ₹1,11,200 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,01,940 मिल रहा है। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में सोने का भाव लगभग समान रहा जहां 24 कैरेट ₹1,11,050 और 22 कैरेट ₹1,01,790 पर कारोबार कर रहा है।

देश के बड़े शहरों में सोने का ताजा रेट (₹/10 ग्राम)

दिल्ली: 22K - 1,01,950 | 24K - 1,11,210
मुंबई: 22K - 1,01,800 | 24K - 1,11,060
कोलकाता: 22K - 1,01,800 | 24K - 1,10,520
चेन्नई: 22K - 1,01,800 | 24K - 1,11,060
बेंगलुरु: 22K - 1,01,800 | 24K - 1,11,060
हैदराबाद: 22K - 1,01,800 | 24K - 1,11,060
अहमदाबाद: 22K - 1,02,050 | 24K - 1,05,000
पुणे: 22K - 1,01,800 | 24K - 1,11,060
जयपुर: 22K - 1,01,950 | 24K - 1,11,210
लखनऊ: 22K - 1,01,950 | 24K - 1,11,210

चांदी का ताजा भाव

आज दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में चांदी ₹1,32,900 प्रति किलो पर बिक रही है। वहीं, चेन्नई में चांदी का भाव सबसे ज्यादा रहा जहां 1 किलो चांदी ₹1,42,900 तक पहुंच गया।

इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड-सिल्वर प्राइस

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में तेजी और गिरावट का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। स्पॉट गोल्ड $3,680.17 प्रति औंस रहा, जो रिकॉर्ड $3,689.27 तक गया। अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स $3,718.80 पर कारोबार कर रहा है।
स्पॉट सिल्वर $42.71 प्रति औंस दर्ज हुई।
प्लेटिनम $1,399.40 (0.1% गिरा)।
पैलेडियम $1,188.59 (0.4% बढ़ा)।

भारत में सोने की कीमत कैसे तय होती है?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story