Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai: होली के बाद झटका! सोने-चांदी के दाम में हुआ बड़ा बदलाव, जानें अपने शहर का रेट

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai: होली के बाद सोने के दाम में लगातार गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार, 18 मार्च 2025 को 24 कैरेट सोने का भाव 89,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो कल के मुकाबले 100 रुपये सस्ता हुआ है।

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai: होली के बाद झटका! सोने-चांदी के दाम में हुआ बड़ा बदलाव, जानें अपने शहर का रेट
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai: होली के बाद सोने के दाम में लगातार गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार, 18 मार्च 2025 को 24 कैरेट सोने का भाव 89,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो कल के मुकाबले 100 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं, 22 कैरेट सोना 82,090 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। चांदी के दाम में भी 100 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है और यह 1,02,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है।

दिल्ली-मुंबई में सोने के भाव

  • दिल्ली: 22 कैरेट सोना 82,240 रुपये और 24 कैरेट सोना 89,700 रुपये प्रति 10 ग्राम।
  • मुंबई: 22 कैरेट सोना 82,090 रुपये और 24 कैरेट सोना 87,550 रुपये प्रति 10 ग्राम।
  • चेन्नई और कोलकाता: 22 कैरेट सोना 82,090 रुपये और 24 कैरेट सोना 89,550 रुपये प्रति 10 ग्राम।

सोने में गिरावट के कारण

पिछले कुछ दिनों में सोने की कीमतों में आई रिकॉर्ड तेजी के बाद अब गिरावट देखी जा रही है। इसका मुख्य कारण वैश्विक बाजारों में अमेरिकी डॉलर की मजबूती और अमेरिकी अर्थव्यवस्था से जुड़े नए आंकड़े हैं। फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, जिससे निवेशकों का रुझान अन्य संपत्तियों की ओर बढ़ रहा है। अमेरिका में बेरोजगारी और उत्पादक मूल्य सूचकांक (PPI) के आंकड़े उम्मीद से बेहतर आने के कारण भी सोने की मांग प्रभावित हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि ब्याज दरें स्थिर रहती हैं या बढ़ती हैं, तो सोने की कीमतों में और गिरावट आ सकती है। हालांकि, लंबे समय में यह निवेशकों के लिए एक अच्छा मौका हो सकता है।

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim-रागिब असीम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में एनपीजी न्यूज (डिजिटल) में न्यूज़ एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। बिहार के बेतिया में जन्मे और पले-बढ़े रागिब ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की, जिसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर सफलतापूर्वक रुख किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 10 वर्षों से भी अधिक का अनुभव प्राप्त है, विशेष रूप से न्यू मीडिया में उनकी गहरी पकड़ है। अपने करियर के दौरान उन्होंने हिंदुस्तान समाचार, न्यूज़ ट्रैक, जनज्वर और स्पेशल कवरेज न्यूज़ हिंदी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया है। विज्ञान, भू-राजनीति, अर्थव्यवस्था और समसामयिक विषयों में उनकी विशेष रुचि है। रागिब असीम सटीक, तथ्यपरक और पठनीय कंटेंट के माध्यम से अपने पाठकों को गुणवत्तापूर्ण पत्रकारिता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Read MoreRead Less

Next Story