Begin typing your search above and press return to search.

Gold Price Today India: आज का सोने का भाव 4 जनवरी 2026, जानें 24K, 22K, 18K, 14K गोल्ड के ताजा रेट, अपने शहर का भाव देखें

Gold Price Today India: 4 जनवरी 2026 को IBJA के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,34,782 प्रति 10 ग्राम है, जबकि दिल्ली में खुदरा बाजार में यह ₹1,35,970 प्रति 10 ग्राम पर है।

Gold Price Today India: आज का सोने का भाव 4 जनवरी 2026, जानें 24K, 22K, 18K, 14K गोल्ड के ताजा रेट, अपने शहर का भाव देखें
X
By Ragib Asim

Gold Price Today India: देश में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के असर के चलते सोना बीते कुछ दिनों से मजबूत बना हुआ है। 4 जनवरी 2026 को अलग-अलग प्लेटफॉर्म और बाजारों पर सोने के दाम अलग-अलग स्तर पर दर्ज किए गए हैं। यही वजह है कि शहर, कैरेट और बाजार के हिसाब से कीमतों में फर्क दिख रहा है।

IBJA के अनुसार आज का सोने का भाव

इंडियन बुलियन एंड जेवेल्लेर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को बाजार बंद होने तक सोने के भाव इस प्रकार रहे। चूंकि शनिवार और रविवार को बुलियन बाजार बंद रहता है इसलिए यही रेट 4 जनवरी 2026 को मान्य हैं।

  • 24 कैरेट सोना: ₹1,34,782 प्रति 10 ग्राम
  • 23 कैरेट सोना: ₹1,34,242 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: ₹1,23,460 प्रति 10 ग्राम
  • 18 कैरेट सोना: ₹1,01,087 प्रति 10 ग्राम
  • 14 कैरेट सोना: ₹78,848 प्रति 10 ग्राम

शहरों में आज का गोल्ड रेट (₹ प्रति 10 ग्राम)

  • दिल्ली: 24K ₹1,35,970 | 22K ₹1,24,650 | 18K ₹1,02,020
  • मुंबई: 24K ₹1,35,820 | 22K ₹1,24,500 | 18K ₹1,01,870
  • कोलकाता: 24K ₹1,35,820 | 22K ₹1,24,500 | 18K ₹1,01,870
  • चेन्नई: 24K ₹1,37,460 | 22K ₹1,26,000 | 18K ₹1,05,000
  • पटना: 24K ₹1,35,870 | 22K ₹1,24,550 | 18K ₹1,01,920
  • लखनऊ: 24K ₹1,35,970 | 22K ₹1,24,650 | 18K ₹1,02,020
  • चंडीगढ़: 24K ₹1,35,970 | 22K ₹1,24,650 | 18K ₹1,02,020
  • जयपुर: 24K ₹1,35,970 | 22K ₹1,24,650 | 18K ₹1,02,020
  • अहमदाबाद: 24K ₹1,35,870 | 22K ₹1,24,550 | 18K ₹1,01,920
  • पुणे: 24K ₹1,35,820 | 22K ₹1,24,500 | 18K ₹1,01,870
  • इंदौर: 24K ₹1,35,870 | 22K ₹1,24,550 | 18K ₹1,01,920
  • बेंगलुरु: 24K ₹1,35,820 | 22K ₹1,24,500 | 18K ₹1,01,870

अंतरराष्ट्रीय और वायदा बाजार का हाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,392.94 डॉलर प्रति औंस के नए शिखर पर पहुंच गया है। घरेलू वायदा बाजार Multi Commodity Exchange (MCX) पर फरवरी 2026 के कॉन्ट्रैक्ट में सोना ₹1,36,448 प्रति 10 ग्राम तक चढ़ गया। दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत ₹1,39,440 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई, जो एक दिन में करीब ₹1,100 की बढ़त को दर्शाती है।

एक्सपर्ट क्या कहते हैं

न्यूज एजेंसी PTI-भाषा के अनुसार, मिराए एसेट शेयरखान में जिंस मामलों के प्रमुख प्रवीण सिंह का कहना है कि सोने में हालिया तेजी के पीछे अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और वैश्विक अनिश्चितता अहम वजह हो सकती है। उनका मानना है कि निकट अवधि में सोना 4,250 से 4,335 डॉलर प्रति औंस के दायरे में कारोबार कर सकता है।

विशेषज्ञों के मुताबिक वैश्विक अस्थिरता के दौर में सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग बनी हुई है। इसके अलावा केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीदारी भी कीमतों को सहारा दे रही है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story