Begin typing your search above and press return to search.

Sone Ka Bhav 13 September 2023: आज कितना सस्ता हुआ सोना, जानें 10 ग्राम सोने का भाव

Sone Ka Bhav 13 September 2023: भारतीय सर्राफा बाजार बुधवार (13 सितंबर) को लाल निशान के साथ खुला. सोने की कीमतों में 100 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट दर्ज की गई तो वहीं चांदी का भाव 400 रुपये प्रति किग्रा कम हो गया.

Gold-Silver Price Today 22 April 2024: सोना-चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का आज का भाव
X
By Ragib Asim

Sone Ka Bhav 13 September 2023: भारतीय सर्राफा बाजार बुधवार (13 सितंबर) को लाल निशान के साथ खुला. सोने की कीमतों में 100 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट दर्ज की गई तो वहीं चांदी का भाव 400 रुपये प्रति किग्रा कम हो गया. इसके बाद भारत सोने (22 कै) की कीमत गिरकर 53,873 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए. जबकि 24 कैरेट वाला सोना 58,770 रुपये प्रति दस ग्राम में मिल रहा है. वहीं चांदी की कीमत गिरकर 71,430 रुपये प्रति किग्रा पर आ गई हैं.

उधर, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोने का भाव 0.15 फीसदी यानी 87 रुपये गिरकर 58,539 रुपये पर ट्रेंड कर रहा है. जबकि चांदी का भाव 0.60 प्रतिशत यानी 434 रुपये गिरकर 71,500 रुपये प्रति किग्री पर कारोबार कर रहा है. विदेशी बाजार (US Comex) में सोना 1,931.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. यहां सोने की कीमत में 3.40 डॉलर प्रति औंस की गिरावट आई है. जबकि चांदी 0.20 डॉलर प्रति औंस गिरकर 23.20 प्रति औंस पर कारोबार कर रही है.

दिल्ली में गिरावट के बाद 22 कैरेट वाले सोने का भाव आज (बुधवार) को 53,680 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है. जबकि 24 कैरेट वाला गोल्ड यहां 58,560 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है. वहीं चांदी की कीमत दिल्ली में 71,190 रुपये प्रति किग्री हो गई है. जबकि मुंबई सोना (22 कैरेट) 53,772 रुपये प्रति दस ग्राम में कारोबार कर रहा है. वहीं 24 कैरेट वाला गोल्ड यहां 58,660 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है. मुंबई में चांदी का भाव गिरकर 71,310 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है.

कोलकाता में 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत गिरकर 53,698 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. जबकि 24 कैरेट वाला गोल्ड यहां 58,580 रुपये प्रति दस ग्राम में मिल रहा है. चांदी का भाव कोलकाता में 71,220 रुपये प्रति किग्रा चल रहा है. उधर चेन्नई में सोना (22 कैरेट) 53,928 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है तो वहीं 24 कैरेट वाले गोल्ड का भाव यहां 58,830 रुपये प्रति दस ग्राम चल रहा है. जबकि चांदी की कीमत चेन्नई में 71,520 रुपये प्रति किग्री हो गई है.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story