Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 12 July 2024: सोना-चांदी के आज के भाव, वायदा कारोबार में सुस्ती, जानिए आपके शहर में 12 जुलाई 2024 की ताजा कीमतें

Gold-Silver Price Today 12 July 2024: आज सोने-चांदी के वायदा कारोबार में सुस्ती देखी जा रही है। दोनों के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव लगभग 73,250 रुपये और चांदी के वायदा भाव लगभग 93,800 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।

Gold-Silver Price Today
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 12 July 2024: आज सोने-चांदी के वायदा कारोबार में सुस्ती देखी जा रही है। दोनों के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव लगभग 73,250 रुपये और चांदी के वायदा भाव लगभग 93,800 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के वायदा भाव की शुरुआत धीमी रही, जबकि चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई लेकिन बाद में यह भी सुस्त पड़ गई।

सोना हुआ सस्ता

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 107 रुपये की गिरावट के साथ 73,204 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 71 रुपये की गिरावट के साथ 73,240 रुपये पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान इसने 73,246 रुपये का उच्चतम और 73,173 रुपये का निचला स्तर छू लिया। इस साल सोने के वायदा भाव ने 74,442 रुपये का सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के वायदा भाव नरम

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत आज सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट 179 रुपये की गिरावट के साथ 94,011 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 400 रुपये की गिरावट के साथ 93,790 रुपये पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान इसने 94,011 रुपये का उच्चतम और 93,622 रुपये का निचला स्तर छू लिया। इस साल चांदी के वायदा भाव ने 96,493 रुपये का सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी तेज शुरुआत के बाद नरम, सोना भी सुस्त

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही, जबकि चांदी के वायदा भाव तेज शुरुआत के बाद सुस्त पड़ गए। Comex पर सोना 2,421 डॉलर प्रति औंस पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,421.90 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 5.90 डॉलर की गिरावट के साथ 2,416 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 31.72 डॉलर पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 31.67 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.15 डॉलर की गिरावट के साथ 31.52 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story