Begin typing your search above and press return to search.

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में फिर उछाल, दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 1.57 लाख के पार, जानिए अपने शहर का भाव

Gold Rate Today: देश में सोने की कीमतों ने एक बार फिर तेज़ रफ्तार पकड़ ली है। 24 जनवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,57,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया।

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में फिर उछाल, दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 1.57 लाख के पार, जानिए अपने शर का भाव
X
By Ragib Asim

Gold Rate Today: देश भर में में सोने की कीमतों ने एक बार फिर तेज़ रफ्तार पकड़ ली है। 24 जनवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,57,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,44,210 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ता दिख रहा है। हाजिर सोना 4,967.41 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया है, जो अब तक का ऊंचा लेवल माना जा रहा है।

सोने में तेजी की बड़ी वजहें

विशेषज्ञों के मुताबिक सोने की कीमतों में यह तेजी कई वैश्विक कारणों से आई है:

  • भू-राजनीतिक जोखिम अब भी बने हुए हैं
  • अमेरिकी डॉलर में कमजोरी
  • सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की मजबूत मांग
  • वैश्विक निवेशकों का लॉन्ग टर्म भरोसा

इन्हीं कारणों से घरेलू बाजार में भी सोने के दाम ऊपर बने हुए हैं।

देश के प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट

शहर 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट (₹/10 ग्राम)

  • दिल्ली 1,44,210 1,57,310
  • मुंबई 1,44,060 1,57,160
  • अहमदाबाद 1,44,110 1,57,210
  • चेन्नई 1,44,060 1,57,160
  • कोलकाता 1,44,060 1,57,160
  • हैदराबाद 1,44,060 1,57,160
  • जयपुर 1,44,210 1,57,310
  • भोपाल 1,44,110 1,57,210
  • लखनऊ 1,44,210 1,57,310
  • चंडीगढ़ 1,44,210 1,57,310

सोने पर लंबी अवधि का आउटलुक क्या कहता है?

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Goldman Sachs ने सोने को लेकर अपने अनुमान को और मजबूत किया है। कंपनी ने दिसंबर 2026 के लिए सोने का अनुमान बढ़ाकर 5,400 डॉलर प्रति औंस कर दिया है जो पहले 4,900 डॉलर था।

ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि Global Policy Risks से बचाव के लिए सोना खरीदने वाले निजी निवेशक 2026 तक अपनी होल्डिंग्स नहीं बेचेंगे। यह संकेत देता है कि आने वाले दिनों में भी सोने की कीमतों में मजबूती बनी रह सकती है।

Silver Rate Today: चांदी में भी तेजी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी उछाल देखा गया है।

  • भारत में चांदी का भाव: 3,40,100 रुपये प्रति किलोग्राम
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी: 99.46 डॉलर प्रति औंस

विशेषज्ञों के अनुसार सोने और चांदी दोनों पर घरेलू मांग के साथ-साथ वैश्विक आर्थिक और राजनीतिक घटनाओं का सीधा असर पड़ता है।

निवेशकों के लिए क्या संकेत?

मौजूदा हालात में सोना और चांदी दोनों ही सेफ हेवन एसेट के रूप में मजबूती दिखा रहे हैं। हालांकि, निवेश से पहले बाजार की चाल और अपने वित्तीय लक्ष्य को ध्यान में रखना ज़रूरी है।

नोट:

सोने-चांदी की कीमतें शहर, टैक्स और मेकिंग चार्ज के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं।

डिस्क्लेमर:

यहां दी गई जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से है। शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेश से पहले किसी वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story