Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 23 MAy 2025: सोना-चांदी के दाम में जबरदस्त उछाल! जानिए आज कितना महंगा हुआ सोना

Gold-Silver Price Today 23 MAy 2025: गुरुवार की गिरावट के बाद शुक्रवार, 23 मई को देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमतें फिर से चमक उठीं।

Gold Silver Price Today 24 Carat: सोना फिर पहुंचा 95,000 के पार! चांदी 1.09 लाख के करीब, जानें आपके शहर का रेट
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 23 MAy 2025: गुरुवार की गिरावट के बाद शुक्रवार, 23 मई को देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमतें फिर से चमक उठीं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत ₹95,516 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है, जबकि चांदी की कीमत ₹96,519 प्रति किलो दर्ज की गई। यह उछाल ऐसे समय आया है जब वैश्विक बाजारों में भी सोने की मांग में हल्का इज़ाफा देखा जा रहा है।

भोपाल और इंदौर में सोने के दामों में हुआ मामूली बदलाव

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 22 कैरेट सोने का आज का भाव ₹9,055 प्रति ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोना ₹9,508 प्रति ग्राम पर पहुंच गया है। कल के मुकाबले भोपाल में 22 कैरेट सोना ₹90,100 प्रति 10 ग्राम था, जिसमें आज कोई खास बदलाव नहीं देखा गया। वहीं इंदौर में आज 22 कैरेट सोना ₹90,550 और 24 कैरेट सोना ₹95,080 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

वाराणसी में सोना चढ़ा, चांदी ने मचाया धमाल

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आज सर्राफा बाजार गर्म रहा। 24 कैरेट सोने की कीमत में ₹490 की उछाल दर्ज की गई, जिससे यह ₹98,060 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। 22 कैरेट सोना भी ₹450 की तेजी के साथ ₹89,900 पर आ गया। यहां तक कि 18 कैरेट सोना भी ₹370 चढ़कर ₹73,560 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया।

चांदी ने भी बाजार में हलचल मचा दी। सिर्फ एक दिन में ₹1,000 प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई और यह ₹1,01,000 के पार निकल गई, जो गुरुवार को ₹1,00,000 प्रति किलो थी।

देशभर के बड़े शहरों में क्या हैं सोने के ताज़ा भाव?

देश के प्रमुख महानगरों और शहरों में आज सोने की कीमतों में सामंजस्य दिखाई दिया। दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, नोएडा, गुरुग्राम और पटना जैसे शहरों में 24 कैरेट सोना ₹97,580 के आसपास रहा, जबकि 22 कैरेट सोना ₹89,460 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद जैसे दक्षिणी और पूर्वी शहरों में यह कीमतें थोड़ा कम रहीं 24 कैरेट के लिए ₹97,430 और 22 कैरेट के लिए ₹89,310 प्रति 10 ग्राम। 18 कैरेट सोना लगभग सभी शहरों में ₹73,080 से ₹73,610 प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है।

कल क्यों गिरी थीं कीमतें

बीते दिन वैश्विक सोने के भाव में गिरावट देखी गई थी, जिसका असर देश के बाजारों पर पड़ा। लेकिन आज अमेरिका और यूरोप के बाजारों में डॉलर की स्थिति में मामूली नरमी और सोने की फिजिकल डिमांड में बढ़ोतरी के कारण कीमतों में फिर से उछाल आया। इसके अलावा आगामी विवाह सीजन और निवेशकों की दिलचस्पी ने भी सोने की चमक को दोबारा लौटाया है।

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story