Begin typing your search above and press return to search.

Gold Silver Rate 22 July 2025: सोने-चांदी के रेट में बड़ा बदलाव, जानिए आपके शहर का ताज़ा भाव

Gold Silver Rate 22 July 2025: देशभर में आज यानी 22 जुलाई 2025 को सोना और चांदी दोनों के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर सोने की कीमतों में ₹130 का उछाल दर्ज किया गया, वहीं दूसरी ओर चांदी का भाव ₹100 प्रति किलो तक फिसल गया है।

Gold Rate Today: सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, जानिए अपने शहर का रेट
X
By Ragib Asim

नई दिल्ली: देशभर में आज यानी 22 जुलाई 2025 को सोना और चांदी दोनों के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर सोने की कीमतों में ₹130 का उछाल दर्ज किया गया, वहीं दूसरी ओर चांदी का भाव ₹100 प्रति किलो तक फिसल गया है। यह उतार-चढ़ाव वैश्विक बाजार में अस्थिरता और घरेलू मांग के चलते देखने को मिल रहा है। आज 24 कैरेट सोना का भाव ₹1,00,160 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो कि 20 जुलाई को ₹1,00,030 था। इसी तरह 22 कैरेट का सोना आज ₹91,810 और 18 कैरेट का सोना ₹75,120 प्रति 10 ग्राम हो गया।

जानिए आपके शहर में 22 जुलाई 2025 को सोने के ताज़ा रेट

शहर 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट

  • दिल्ली ₹1,00,310 ₹91,960 ₹75,250
  • मुंबई ₹1,00,160 ₹91,810 ₹75,120
  • चेन्नई ₹1,00,160 ₹91,810 ₹75,610
  • कोलकाता ₹1,00,160 ₹91,810 ₹75,120
  • बेंगलुरु ₹1,00,169 ₹91,810 ₹75,120
  • चंडीगढ़ ₹1,00,310 ₹91,960 ₹75,250
  • आगरा ₹1,00,310 ₹91,960 ₹75,250
  • हैदराबाद ₹1,00,160 ₹91,810 ₹75,120
  • अहमदाबाद ₹1,00,210 ₹91,860 ₹75,160
  • भोपाल ₹1,00,210 ₹91,860 ₹75,160

चांदी के रेट में गिरावट, जानिए आपके शहर में आज का भाव

21 जुलाई को एक किलो चांदी का रेट ₹1,16,000 था, जो आज ₹1,15,900 प्रति किलो रह गया है । हालांकि कुछ शहरों में यह कीमत अब भी ज्यादा दर्ज की गयी है।

शहर एक किलो चांदी का भाव

  • दिल्ली ₹1,15,900
  • बेंगलुरु ₹1,15,900
  • मुंबई ₹1,15,900
  • हैदराबाद ₹1,25,900
  • आगरा ₹1,15,900
  • चेन्नई ₹1,25,900
  • औरंगाबाद ₹1,15,900
  • भोपाल ₹1,15,900
  • भिवंडी ₹1,15,900
  • गाजियाबाद ₹1,15,900
  • मैसूर ₹1,15,900

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story