Begin typing your search above and press return to search.

Sona Chandi Bhav 16 February 2025: सोने के दाम गिरे, चांदी में उछाल! जानें, बड़े शहरों में आज 24 और 22 कैरेट गोल्ड का भाव

Sona Chandi Bhav 16 February 2025: दिल्ली, मुंबई, कोलकाता समेत 10 बड़े शहरों में 24 और 22 कैरेट सोने का भाव जानें। चांदी 1,000 रुपये महंगी, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी।

Gold-Silver Price Today
X
By Ragib Asim

Sona Chandi Bhav 16 February 2025: देश में सोने की कीमत 86000 रुपये के पार चल रही है। हालांकि बीते एक सप्ताह के अंदर 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 600 रुपये घटी है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड की कीमत में 550 रुपये की कमी आई है। वर्तमान कीमत की बात करें तो रविवार, 16 फरवरी को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 86220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। देश के 10 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत कितनी है, आइए जानते हैं...

दिल्ली में सोने का भाव

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 86220 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 79050 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

कोलकाता, चेन्नई और मुंबई में कीमत

वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 78900 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 86070 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में भाव

इन दोनों शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 86220 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 79050 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

हैदराबाद में भाव

हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 78900 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 86070 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

भोपाल और अहमदाबाद में भाव

अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 78950 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 86120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

चांदी का भाव

सोने के उलट चांदी का भाव पिछले एक सप्ताह में 1000 रुपये बढ़ा है। 16 फरवरी को चांदी 100500 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। शुक्रवार, 14 फरवरी को दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी के हाजिर भाव में 2,000 रुपये की तेजी आई थी। एशियाई कारोबार में कॉमेक्स चांदी वायदा लगभग 4 प्रतिशत बढ़कर 34 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story